1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज से तुलना किए जाने पर केएल राहुल ने कही ये बड़ी बात

द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज से तुलना किए जाने पर केएल राहुल ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2020 11:18 am IST,  Updated : Jan 18, 2020 11:18 am IST

टीम की जरूरत के हिसाब से विभिन्न भूमिकाओं में खरा उतरने की सीख ले रहे केएल राहुल की दिग्गज राहुल द्रविड़ से तुलना की जाने लगी है और इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि यह एक सम्मान है। 

द्रविड़ जैसे महान...- India TV Hindi
द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज से तुलना किए जाने पर केएल राहुल ने कही ये बड़ी बात Image Source : BCCI/GETTY IMAGES

राजकोट। टीम की जरूरत के हिसाब से विभिन्न भूमिकाओं में खरा उतरने की सीख ले रहे केएल राहुल की दिग्गज राहुल द्रविड़ से तुलना की जाने लगी है और इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि यह एक सम्मान है। राहुल द्रविड़ की तरह केएल राहुल भी मध्यक्रम में खेल रहे हैं और साथ में विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं।

राहुल सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह मध्यक्रम में खेल रहे हैं। राजकोट में दूसरे वनडे में उन्होंने पांचवें नंबर पर उतरकर 80 रन बनाये और ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग भी की।

द्रविड़ से तुलना के बारे में राहुल ने कहा, ‘‘उनके जैसे बल्लेबाज के साथ तुलना सम्मान है। बहुत पहले से ऐसी तुलना की जाती रही है। वह राहुल द्रविड़ हैं और मैं राहुल इसलिए इस तरह की तुलना होती रही और वह उन लोगों में शामिल हैं जिनके साथ मैंने क्रिकेट और बल्लेबाजी पर काफी बात की है और वह भी उसी राज्य (कर्नाटक) के रहने वाले हैं।’’ द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले विश्व कप में विकेटकीपर की भूमिका निभायी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल