1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CCTV कैमरों की निगरानी के बीच ग्रीन पार्क में होगा मैच

CCTV कैमरों की निगरानी के बीच ग्रीन पार्क में होगा मैच

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2015 08:28 pm IST,  Updated : Oct 09, 2015 08:28 pm IST

कानपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रीन पार्क में 11 अक्टूबर को होने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है। कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश के राज्यपाल

CCTV कैमरों की निगरानी के...- India TV Hindi
CCTV कैमरों की निगरानी के बीच ग्रीन पार्क में होगा मैच

कानपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रीन पार्क में 11 अक्टूबर को होने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है। कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक करंगे जबकि समापन और पुरस्कार वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। शहर के पुलिस अधिकारियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चिंता है जिसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये जा रहे है। 


12 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स होगी तैनात,स्‍टेडियम के अंदर 300 पुलिस

कानपुर के जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मैच की सुरक्षा के लिये दूसरे जिला से भी पुलिस बुलाई गयी है। इसके अलावा 12 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात होगी जिसमें सीआईएसएफ की टुकडि़या भी शामिल होंगी। इसके अलावा स्टेडियम के अंदर और बाहर करीब 3000 पुलिस कर्मी लगाये गए है। 

सादे वेश में भीड़ में महिला पुलिस और पुलिस के जवान होंगे तैनात

मैदान में भीड़ के दौरान दर्शको में सादे वेश में महिला और पुलिस कर्मी भी तैनात होंगे ताकि वह भीड़ में मौजूद उपवद्रियों पर नजर रख सकें। शहर और स्टेडियम के बाहर ट्राफिक दुरूस्त रखने के लिए दो ट्राफिक इंस्पेक्टर, 35 ट्राफिक दरोगा, 50 हेड कांस्टेबिल ट्राफिक, व 100 ट्राफिक सिपाही मौजदू रहेंगे।

ग्रीन पार्क के अंदर बाहर तथा खिलाडि़यों के होटल के अंदर और खिलाडि़यों के ग्रीन पार्क के अंदर सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे जिसका कंट्रोल रूम ग्रीन पार्क के अंदर ही होगा ताकि कहीं भी कोई गड़बड़ी होने पर तुरंत वहां सुरक्षा बल पहुंच सकें। मैच के स्थान ग्रीन पार्क और खिलाडि़यों के ठहरने के होटल लैंडमार्क को 18 जोन और 45 सेक्टर में बांटा गया है।

बिना बीसीसीआई के अधिकारी की अनुमति के खिलाड़ी भी होटल से बाहर नहीं जाएगें

जहां मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तथा सर्किल आफिसर तैनात रहेंगे। किसी भी खिलाड़ी को बिना बीसीसीआई अधिकारियों की अनुमति के होटल से बाहर जाने की अनुमति नही होगी। इसी तरह किसी को भी होटल के अंदर जाने की इजात नही होंगी। 

एसएसपी माथुर ने बताया कि ग्रीन पार्क के चारों तरफ से 10 अक्टूबर की रात को ही पुलिस की टीमें तैनात हो जायेंगी और ग्रीन पार्क के आसपास तक किसी को आने की अनुमति नही दी जायेंगी । मैच के दिन स्टेडियम के आसपास केवल वही वाहन आ सकेंगे जिन्हें ट्राफिक विभाग ने विशेष पास जारी किये होंगे । शेष वाहन स्टेडियम से कुछ दूरी पर बनी पार्किंग में खड़े होंगे । 

कागज के गिलास में मिलेंगे,पानी और कोल्‍ड ड्रींक

डीएम शर्मा ने बताया कि मैच के दौरान स्टेडियम में केवल मोबाइल और चश्मा लाने की अनुमति होगी। खाने पीने के लिये स्टेडियम के अंदर ही व्यवस्था होगी। पानी और कोल्ड ड्रिंक के इंतजाम कागज के गिलासो में होंगे किसी भी तरह की बोतल या टिफिन मैच में लाने नही दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी कुछ खबरे मिली थी कि मैच के कुछ टिकट फर्जी टिकट बेचे जा रहे हैं लेकिर यह सूचना सच नही पायी गयी फिर भी स्टेडियम मे तीन बार टिकट की जांच होगी और मैच के दौरान भी बीच में टिकट की जांच की जाएगी। इसलिए सभी दर्शकों को अपने टिकट मैच समाप्त होने तक अपने पास रखने के लिये कहा गया है।

मैच का उदघाटन सुबह नौ बजे प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक करेंगे। लेकिन ग्रीन पार्क स्टेडियम में दर्शको का प्रवेश सुबह साढ़े छह बजे से आरंभ हो जाएगा। मैच का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। 

सीएम की सुरक्षा में वीआईपी कमांडो तैनात होंगे

मैच के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में वीआईपी कंमाडो तैनात रहेंगे जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे। मैच को लेकर प्रशासन और पुलिस विशेष व्यवस्था कर रहा है और स्टेडियम के चारो तरफ सुरक्षा घेरे का इंतजाम किया गया है तथा खिलाडि़यों के स्टेडियम आने के रास्ते पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जा रहे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल