1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के सबसे विवादित कोच रहे ग्रैग चैपल ने धोनी को बताया दुनिया का सबसे बेहतरीन 'पावर हिटर' बल्लेबाज

भारत के सबसे विवादित कोच रहे ग्रैग चैपल ने धोनी को बताया दुनिया का सबसे बेहतरीन 'पावर हिटर' बल्लेबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2020 03:23 pm IST,  Updated : May 13, 2020 03:25 pm IST

भारत के पूर्व कोच ग्रेल चैपल धोनी से काफी प्रभावित थे और उनका मानना है कि उन्होंने धोनी जैसा पावर हिटर बल्लेबाज आज तक नहीं देखा है।

greg chappell, ms dhoni, greg chappell india coach, chappell dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni, Sachin Tendulkar and Sourav Ganguly  Image Source : GETTY

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेग चैपल का भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर कार्यकाल काफी विवादित रहा। चैपल के कार्यकाल में खास तौर टीम के सीनियर खिलाड़ी खासे नाराज थे। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण था चैपल का कोचिंग देने का अंदाज लेकिन उनके समय में ही टीम में कुछ चीजें ऐसी हुई जो आगे चलकर भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतरीन हुआ। हालांकि उनके कार्यकाल में ही सौरव गांगुली जैसे दिग्गज को अपनी कप्तानी गंवानी पड़ गई थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक और दो विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे महेंद्र सिंह धोनी चैपल के कार्यकाल में ही अपना डेब्यू किया था। चैपल धोनी से काफी प्रभावित थे और उनका मानना है कि उन्होंने धोनी जैसा पावर हिटर बल्लेबाज आज तक नहीं देखा है। 

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट उसी दिन मर जाएगा, जिस दिन भारत इसे छोड़ देगा - ग्रेग चैपल

प्लेराइट फाउंडेशन के साथ फेसबुक पर बातचीत में चैपल ने कहा, ''मुझे याद है जब मैंने उसे पहली बार देखा था तो वह काफी अजीब लगा। वह उस समय में निश्चित रूप से भारत के सबसे उत्साही क्रिकेटरों में से एक था। वह असमान्य तरीके से गेंद पर प्रहार करता था। मैंने उसके जैसा पावर हिटर बल्लेबाज आज तक नहीं देखा।''

उन्होंने कहा, "मुझे श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की उसकी पारी याद है और वह उसका अंदाज बिल्कुल ही अलग था। यह बहुत ही बेहतरीन था। इसके बाद  अगला मैच पुणे में खेला जाना था। मैंने उनसे पूछा कि आप हर गेंद को बाउंड्री पर मारने की कोशिश करने के बजाय मैदान पर ज्यादा क्यों नहीं खेलते हैं।

चैपल ने कहा, ''पुणे वनडे में हम 260 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन धोनी इसके बावजदू हर गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास कर रहा था।''

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के 'आत्मनिर्भर' वाले बयान पर बोले रवि शास्त्री, 'चलो एक साथ आगे बढ़ें'

चैपल ने उस मैच की एक घटना को याद करते हुए कहा, ''हम लक्ष्य से 20 रन पीछे थे, तभी धोनी ने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान 12वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल आरपी सिंह से मुझ तक यह खबर पहुंचाई कि क्या वह बड़ा सॉट मार सकता है। मैंने धोनी को इसके जवाब में संदेशा भिजवाया कि वह ऐसा बिल्कुल ना करें जब तक कि मैच का स्कोर बराबरी तक नहीं आ जाता है लेकिन धोनी कहां मानने वाले थे उन्होंने अपने ही अंदाज में छक्का जड़ कर उस मुकाबले का अंत किया।''

उन्होंने कहा, ''मैं हमेशा से उसे मैच फिनिश करने की चुनौती देता था और उसके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती थी। वह जब मैच को खतम कर के ड्रेसिंग रूम में आता था वह एक शानदार लम्हा होता था। मैंने उसके जैसा फिनिशर नहीं देखा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल