1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द. अफ्रीका श्रृंखला से बाहर हुए चोटिल गुप्टिल

द. अफ्रीका श्रृंखला से बाहर हुए चोटिल गुप्टिल

 Written By: IANS
 Published : Feb 15, 2017 01:27 pm IST,  Updated : Feb 15, 2017 01:27 pm IST

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली टी-20 और एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। बोर्ड का कहना है

martin Guptill- India TV Hindi
martin Guptill

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली टी-20 और एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। बोर्ड का कहना है कि मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे गुप्टिल अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। 

वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए गुप्टिल के स्थान पर न्यूजीलैंड टीम में ऑकलैंड टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को शामिल किया गया है, वहीं पहले दो मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए डीन ब्राउनली को जगह मिली है।

गुप्टिल को पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी-20 और एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया था। मंगलवार को उनके स्वास्थ्य की जांच हुई, जिसमें मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या सामने आई है।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गाविन लार्सेन ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन करने के कारण ग्लेन को गुप्टिल के स्थान पर टी-20 टीम में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच 17 फरवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा, वहीं 19 से 22 फरवरी के बीच पहले दो एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल