1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अच्छी बल्लेबाजी करते तो सीरीज़ बराबरी करने का मौक़ा था: धोनी

अच्छी बल्लेबाजी करते तो सीरीज़ बराबरी करने का मौक़ा था: धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 29, 2016 11:39 am IST,  Updated : Aug 29, 2016 11:40 am IST

क्रिकेट के छोटे प्रारुप के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि यदि हम अच्छी बल्लेबाजी करते तो सीरीज बराबरी करने का हमारे पास मौका था। हालांकि दोनों ही मैचों में यहां का विकेट

Carlos Brathwaite, MS Dhoni- India TV Hindi
Carlos Brathwaite, MS Dhoni

क्रिकेट के छोटे प्रारुप के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि यदि हम अच्छी बल्लेबाजी करते तो सीरीज बराबरी करने का हमारे पास मौका था। हालांकि दोनों ही मैचों में यहां का विकेट काफी अलग था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी 20 बारिश की वजह से पूरा न हो सका और भारत दो मैचों की सिरीज़ 1-0 सा हार गया।

मैच के बाद धोनी ने कहा कि वह अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हैं ख़ासतौर पर लेग स्पिनर मिश्रा के प्रदर्शन से। हमारे गेंदबाजों ने अपनी योजना को पूरी तरह से लागू किया। हम यहां पर 150 तक के स्कोर को अच्छे से हासिल कर सकते थे।

धोनी ने कहा कि हमने मिश्रा को इस मैच में बिन्नी की जगह उतारा था जो एक जोखिम था क्योंकि इससे हमारे पास एक बल्लेबाज कम हो गया था। लेकिन इस विकेट पर हमें लगा कि अतिरिक्त गेंदबाज होना जरूरी है और लेग स्पिनर हमें विकेट दिला सकता है और हमारी सोच सही निकली। मिश्रा ने असाधारण गेंदबाजी की और रविचंद्रन अश्विन को काफी मदद की। दोनों ही स्पिनरों का प्रदर्शन अच्छा था।

अमेरिका में फिर खेलना चाहेंगे

धोनी ने अमेरिका में क्रिकेट खेलने के अपने अनुभव के बारे में कहा कि वह यहां दोबारा आकर खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जगह त्रिकोणीय या चार देशों के बीच वनडे और ट्वेंटी 20 सीरीज खेलने के लिहाज से बहुत अच्छी है और मेरे हिसाब से सबसे छोटा प्रारूप यहां अच्छा रहेगा। यह जगह काफी अच्छी है।

कप्तान ने साथ ही कहा कि वर्ष के इस समय में अमेरिका में क्रिकेट खेला जा सकता है क्योंकि इस दौरान टीम बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेलती है। धौनी ने कहा एक के बाद एक मैच खेलना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिये कुछ मुश्किल होता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मौजूदा समय के खिलाड़ियों को इससे फर्क पड़ता है। इस समय में अमेरिका में क्रिकेट खेला जा सकता है क्योंकि इस दौरान टीमों के पास समय होता है और प्रसारकों और दर्शकों के पास भी समय रहता है। सभी के लिये यह अच्छा है और क्रिकेट के लिहाज से भी यह जगह अच्छी है।

उधर विजेता वेस्टइंडीज टीम के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने जीत पर खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा हम दूसरे मैच में बड़ा स्कोर तो नहीं बना पाए लेकिन हमें यकीन था कि हम जीतेंगे। यह बहुत धीमा विकेट था और भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने योजना के अनुसार खेला। लेकिन हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हमें जैसा स्कोर चाहिये था वैसा नहीं मिला लेकिन हमें यकीन था कि हम उस स्कोर का बचाव कर लेंगे।

पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे ब्रेथवेट ने 1-0 से सीरीज जीतने पर कहा कि वह युवा टीम का नेतृत्व करके बहुत खुश हैं और हमेशा से चैंपियन बने रहना चाहते हैं। उन्होंने साथ ही अमेरिका में क्रिकेट खेलने पर खुशी जताई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल