1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉडर्स पर बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर वापसी कर खुश हूं : सौरव गांगुली

लॉडर्स पर बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर वापसी कर खुश हूं : सौरव गांगुली

 Reported By: IANS
 Published : Dec 14, 2019 08:58 am IST,  Updated : Dec 14, 2019 08:58 am IST

गांगुली के ट्वीट के साथ लॉडर्स क्रिकेट ग्राउंड के ट्विटर से लिखा गया, "आपको वापस लॉर्ड्स पर देख कर अच्छा लगा।"  

Cricket news,Live Score,Cricket,sourav ganguly,Lord's,Jay Shah,india national cricket team,Board of - India TV Hindi
Happy to return to lords as BCCI President: Sourav Ganguly  Image Source : TWITTER

लंदन। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा है कि वह लॉडर्स पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष के तौर पर आकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। इस मैदान पर आते ही गांगुली ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। गांगुली ने ट्विटर पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल के साथ एक सेल्फी साझा कर लिखा, "एक अलग तौर पर इस शानदार मैदान पर वापसी कर अच्छा लगा...... वो भी दो शानदार लोगों के साथ।"

गांगुली के ट्वीट के साथ लॉडर्स क्रिकेट ग्राउंड के ट्विटर से लिखा गया, "आपको वापस लॉर्ड्स पर देख कर अच्छा लगा।"

गांगुली इंग्लैंड में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों के साथ बैठक करने गए हैं।

इसी मैदान पर गांगुली ने टेस्ट पदार्पण किया था और शतक बनाया था। साथ ही इसी मैदान पर नेटवेस्ट सीरीज का वो ऐतिहासिक फाइनल खेला गया था जिसमें गांगुली ने कप्तान रहते अपनी टी-शर्ट उतारी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।