1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे ODI: धौनी आजमा सकते हैं बेंच स्ट्रेंथ को

हरारे ODI: धौनी आजमा सकते हैं बेंच स्ट्रेंथ को

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2016 05:25 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 05:25 pm IST

हरारे में चलने वाले तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लगातार दो मैच जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

हरारे: हरारे में चलने वाले तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लगातार दो मैच जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बुधवार को होने वाले तीसरे और अंतिम मैच में बेंच स्ट्रेंथ को अजमा सकते हैं। पहले दो मैचों में जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। उसने दोनों मैचों में आसानी से जीत हासिल की थी।

बीते सोमवार को हुए मैच के बाद धौनी ने ऐसे संकेत दिए थे कि वह हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होने वाले तीसरे मैच में बाकी खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। बुधवार को होने वाले मैच में धौनी, लोकेश राहुल और अंबाती रायडू की जगह फैज फजल और मनदीप सिंह को पदार्पण करने का मौका दे सकते हैं। फैज को करुण नायर के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है, तो वहीं, मनदीप रायडू की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

वहीं गेंदबाजी में जयदेव उनादकत और हरफनमौला खिलाड़ी ऋषि धवन को धौनी अंतिम एकादश में शामिल कर सकते हैं। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे को आखिरी मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम के कप्तान ग्रीम क्रेमर चाहेंगे कि बल्लेबाज अपने बल्ले से बोर्ड पर अच्छे रन बनाएं ताकि गेंदबाज स्कोर को बचा सकें। हालांकि टीम की बल्लेबाजी दोनों मैचों में बेहद खराब रही है। पहले मैच में एल्टन चिगम्बुरा ने 41 रनों की पारी खेल टीम को संभाला था तो दूसरे मैच में वुसिमुजी सिबांडा ने अर्धशतक लगकर टीम की लाज बचाने की कोशिश की थी। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान गेंदबाजों से पहले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

टीमें (संभावित) :

भारत: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान, विकेटकीपर), लोकेश राहुल, फैज फजल, मनीष पांडे, करुण नायर, अंबाती रायडू, केदार जाधव, मंदीप सिंह, ऋषि धवन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, यजुवेंद्र चहल, बरिंदर सरन, जयदेव उनादकत, धवल कुलकर्णी और अक्षर पटेल।

जिम्बाब्वे: ग्रीम क्रेमर (कप्तान), रिचमोंड मुतुम्बामी, तौरइ मुजराबानी, चामुनओरवा चिबाबा, पीटर जोसेफ मूर, एल्टन चिगम्बुरा, वुसिमुजी सिबांडा, तवांडा मुपारिवा, सीन विलियमस, सिकंदर रजा बट, नेविले माडजिवा, डोनाल्ड टिरिपानो, टिमयसेन मारुमा, वेलिंगटन मासाकाड्जा, टेंडाई चिसोरो, हेम्लिटन मासाकाड्जा, टेंडाई चाटारा, क्रेग इरविन।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल