1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरभजन सिंह ने पीएम मोदी को दिया अपनी शादी का न्योता

हरभजन सिंह ने पीएम मोदी को दिया अपनी शादी का न्योता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 10, 2015 03:23 pm IST,  Updated : Oct 10, 2015 03:25 pm IST

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बॉलर हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी की दावत दी है। भज्जी अपनी एक्ट्रेस प्रेमिका गीता बसरा के साथ इसी महीने शादी करने जा

हरभजन सिंह ने पीएम...- India TV Hindi
हरभजन सिंह ने पीएम मोदी को दिया अपनी शादी का न्योता

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बॉलर हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी की दावत दी है। भज्जी अपनी एक्ट्रेस प्रेमिका गीता बसरा के साथ इसी महीने शादी करने जा रहे है और ज़ाहिर है शादी की तैयारियां भी ज़ोर-ओ-शोर चल रही हैं।

हरभजन-गीता की शादी का कार्ड लाल रंग का है जिसको सुनहरे रंग के रिबन से सजाया गया है। लाल रंग के साथ इस कार्ड के नीचे की पट्टी पर गेस्ट का नाम लिखा गया है। कार्ड के अंदर एक मेटल प्लेट के ऊपर टीम इंडिया के सिंह हरभजन और गीता के नाम के शुरूआती अक्षर 'एच और जी' लिखे गए हैं. इतना ही नहीं कार्ड के ऊपर 'ॐ' भी लिखा गया है।

 लेकिन शादी में एंट्री के लिए सिर्फ कार्ड से काम नहीं चलेगा। कार्ड के साथ-साथ एक एडमिट कार्ड भी रखा गया है जिससे दिल्ली के फाइव स्टार होटल में होने वाले रिसेप्शन में एंट्री के लिए रखा गया है।

 टीम इंडिया के सिंह और बॉलीवुड बाला गीता बसरा के बीच 2008 से अफेयर चल रहा था। गीता अक़्सर आईपीएल और टीम इंडिया के मैचों में गीता हरभजन को चियर करती भी देखी गई है।

 हरभजन सिंह ने भारत के लिए 232 वनडे और 103 टेस्ट खेले हैं। हाल ही वे साउथ-अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज़ भी खेले थे।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल