1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खराब शॉट चयन मुंबई इंडियंस को महंगा पड़ा: हरभजन

खराब शॉट चयन मुंबई इंडियंस को महंगा पड़ा: हरभजन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2016 02:06 pm IST,  Updated : Apr 10, 2016 02:06 pm IST

हरभजन सिंह ने कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को शाट खेलने से पहले क्रीज पर थोड़ी देर तक टिका रहना चाहिए था।

Harbhajan Singh
- India TV Hindi
Harbhajan Singh

मुंबई: आईपीएल के शुरूआती मुकाबले में पदार्पण कर रहे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से नौ विकेट की शिकस्त झेलने के बाद गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाजी के मुखिया हरभजन सिंह ने कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को शाट खेलने से पहले क्रीज पर थोड़ी देर तक टिका रहना चाहिए था।

हरभजन सिंह ने वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हमें जितनी अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, हमने वैसी बल्लेबाजी नहीं की। हालांकि यह हमारे लिए कठिन मैच था। मुंबई का विकेट शायद बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन खराब शाट चयन ने हमें हार तक पहुंचा दिया। हमें अपने खेल पर थोड़ा और काम करने की जरूरत है।

मुंबई की टीम 68 रन पर सात विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, उसने 30 रन के अंदर पांच ओवर में शीर्ष चार बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। इसके बाद हरभजन ने 30 गेंद में नाबाद 45 रन बनाए जिससे टीम आठ विकेट पर 121 रन तक बनाने में सफल रही। लेकिन पुणे ने 122 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और उसके सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे ने 42 गेंद में नाबाद 66 रन बनाए। हरभजन ने कहा, कभी कभार हमें लगता है कि पिच पर ज्यादा समय नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाजी इकाई हमें थोड़ा समय लेने की जरूरत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल