1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरभजन सिंह ने की अपील, पुलिस के प्रति बदलना होगा नजररिया

हरभजन सिंह ने की अपील, पुलिस के प्रति बदलना होगा नजररिया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 26, 2020 06:04 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 06:04 pm IST

हरभजन सिंह ने उन लोगों को कड़ी फटकार लगाई है, जो 21 दिनों के लॉकडाउन में सड़कों पर घूम रहे हैं और पुलिस के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Harbhajan Singh- India TV Hindi
Harbhajan Singh Image Source : PTI

नई दिल्ली| अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उन लोगों को कड़ी फटकार लगाई है, जो 21 दिनों के लॉकडाउन में सड़कों पर घूम रहे हैं और पुलिस के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

हरभजन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें दिख रहा है कि लॉकडाउन के दौरान भी कुछ लोग झुंड बनाकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं और जब पुलिस इन लोगों का रास्ता रोकते हुए घर में रहने की सलाह देती है तो वे लोग उल्टे पुलिस के साथ ही बदतमीजी करने लगते हैं।

हरभजन ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, "पुलिस के प्रति हमें अपने खराब रवैये को बदलना होगा। हमें यह बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए कि हमारे जीवन को बचाने के लिए यह लोग अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए पूरे दिन सड़कों पर तैनात रहते हैं। इनके पास भी परिवार हैं, लेकिन वह देश के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम भी अपने समाज और देश की रक्षा के लिए घर पर ही रहें। इस बात को हमें गंभीरता से समझने की जरूरत है।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल