1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भज्जी के घर आई नन्ही परी, गीता बसरा ने लंदन में दिया जन्म

भज्जी के घर आई नन्ही परी, गीता बसरा ने लंदन में दिया जन्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 28, 2016 04:57 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 04:58 pm IST

क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर नन्ही परी आ गई हैं। हरभजन की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा ने लंदन में बुधवार, 27 जुलाई को बेटी को जन्म दिया हैं। इस बात की पुष्टि हरभजन की मां ने एक हिंदी अखबार में करते हुए कहा कि गीता ने एक बेटी को जन्म दिया हैं।

geeta basra and harbhajan- India TV Hindi
geeta basra and harbhajan

नई दिल्ली: क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर नन्ही परी आ गई हैं। हरभजन की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा ने लंदन में बुधवार, 27 जुलाई को बेटी को जन्म दिया हैं। इस बात की पुष्टि हरभजन की मां ने एक हिंदी अखबार में करते हुए कहा कि गीता ने एक बेटी को जन्म दिया हैं। हरभजन और गीता की शादी जालंधर में 29 अक्टूबर 2015 को हुई थी।

हालांकि सोशल साइट में हमेशा एक्टिव रहने वाले हरभजन और गीता बसरा ने इस बारें में कोई पुष्टि नहीं की हैं। न ही कोई बेटी को कोई तस्वीर शेयर की हैं। लेकिन भज्जी को प्रशंसको की बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया हैं। इस समय हरभजन अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ लंदन में हैं।

geeta basra
geeta basra

आपको बता दें कि जून माह में गीता बसरा का बेबी शॉवर फंक्शन रखा गया था। जिसमें सिर्फ महिलाएं उपस्थिति थी। इस फंक्शन में भज्जी हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसके बाद गीता की एक और तस्वीर सामने आई। जिसमें वह अपनी बेबी बंब छुपाती हुई नजर आ रही थी।

geeta
geeta

गीता बसरा ने कुछ दिन पहले गीता ने अपने भाई के ग्रेजुएशन कॉनवोकेशन की फोटो सोशल मीडिया शेयर की थीं। जिसमें उनका बेबी बंब साफ नजर आ रहा था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल