1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया से जुड़ेंगे हार्दिक पंड्या, इंडिया ए की ओर से खेलेंगे के एल राहुल

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया से जुड़ेंगे हार्दिक पंड्या, इंडिया ए की ओर से खेलेंगे के एल राहुल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2019 08:04 am IST,  Updated : Jan 25, 2019 12:39 pm IST

हार्दिक पंड्या जहां न्यूजीलैंड में खेली वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे के एल राहुल इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे।

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और के एल राहुल को बहुत बड़ी राहत मिली है। बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति ने ना सिर्फ दोनों खिलाड़ियों पर लगे सस्पेंशन को खत्म कर दिया है बल्कि दोनों अब क्रिकेट में भी वापसी करेंगे। हार्दिक पंड्या जहां न्यूजीलैंड में खेली वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे के एल राहुल इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बीसीसीआई ने फिल्मकार करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद हार्दिक और राहुल पर लगाए गए प्रतिबंधित को हटाने जाने के फैसले की घोषणा की। 

बीसीसाई ने गुरुवार शाम को एक बयान जारी कर बताया कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दोनों खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटा लिया है। इन दोनों पर से यह प्रतिबंध बीसीसीआई में लोकपाल की नियुक्ति में हो रही देरी के चलते हटाया गया है। साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इन पर लगे आरोपों की जांच बंद नहीं हुई है। इनका मामला लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा मामले में फैसला लेने के अधीन है।

प्रतिबंध हटाए जाने की घोषणा के बाद बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा, "वरिष्ठ चयन समिति ने हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने का फैसला किया है। इसके अलावा, राहुल तिरुवनंतपुरम में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेले जा रहे पांच दिवसीय सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल होंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल