1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मंगेतर नताशा के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या, देखें PHOTO

मंगेतर नताशा के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या, देखें PHOTO

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2020 08:12 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 08:57 am IST

एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर T20I सीरीज में व्यस्त है। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया के ऑलराउंडक हार्दिक पांड्या अपनी मंगेतर और सर्बियन मॉडल नताशा स्टैनकोविक के साथ फुरसत के पल बिता रहे हैं।

मंगेतर नताशा के साथ...- India TV Hindi
मंगेतर नताशा के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या, देखें PHOTO Image Source : INSTAGRAM/HARDIK PANDYA

एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर T20I सीरीज में व्यस्त है। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी मंगेतर और सर्बियन मॉडल नताशा स्टैनकोविक के साथ फुरसत के पल बिता रहे हैं। हाल ही में पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। फोटो में हार्दिक पंड्या और नताशा एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं।

हार्दिक ने दिल की इमोजी के साथ फोटो फोटो पोस्ट किया। नताशा ने भी दिल के साथ इस पोस्ट में रिप्लाई किया है। बता दें हार्दिक ने इसी साल 1 जनवरी को दुबई में नताशा के सगाई की थी।

गौरतलब है कि चोट के कारण हार्दिक पांड्या काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक ने सितंबर 2019 में अपना आखिरी मैच खेला था। पंड्या को अंतिम लम्हों में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम से हटा दिया गया था क्योंकि वह सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबर पाए थे।

इस पर बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, ‘‘हार्दिक दो अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल रहे। उनके स्कोर स्वीकृत स्तर से काफी कम रहे जो साबित करता है कि वह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए फिट होने की स्थिति में नहीं हैं। इस स्थिति में वह भारत ए टीम के साथ नहीं जा सकता।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल