1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पंड्या ने जड़ा 'हैरतअंगेज' छक्का, एम एस धोनी रह गए हैरान, गेंदबाज के उड़े होश

हार्दिक पंड्या ने जड़ा 'हैरतअंगेज' छक्का, एम एस धोनी रह गए हैरान, गेंदबाज के उड़े होश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 03:09 pm IST

हार्दिक पंड्या के लिए दक्षिण अफ्रीकी दौरा कुछ कास नहीं रहा।

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पंड्या के लिए भले ही दक्षिण अफ्रीका दौरा कुछ खास ना रहा हो। लेकिन इसके बावजूद फाइनल मैच में पंड्या के छक्के ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। ये तो सब जानते हैं कि पंड्या बेहद ही आक्रामक और खतरनाक बल्लेबाज हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका में वो रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे थे। ऐसे में फैंस का दिल और भरोसा जीतने के लिए पंड्या को कुछ खास करना था। जो कि उन्होंने किया।

पंड्या ने क्रिस मॉरिस की गेंद पर हैरतअंगेज छक्का जड़कर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। भारतीय पारी के 18वें ओवर में क्रिस मॉरिस गेंदबाजी कर रहे थे। भारत को इस समय तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। ओवर की तीसरी गेंद मॉरिस ने फुलटॉस फेंकी। इस गेंद पर पंड्या ने आधा ही शॉट खेला लेकिन उनकी टाइमिंग और शॉट के पीछे उनकी ताकत ने गेंद को ना सिर्फ छह रनों के लिए बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। बल्कि गेंद ने काफी लंबी दूरी तय की।

छक्का लगाने के बाद पंड्या को भी कुछ समय के लिए विश्वास नहीं हो पा रहा था। वहीं, दूसरे छोर पर खड़े धोनी भी पंड्या के शॉट को देखकर हैरान रह गए। पंड्या ने मैच में 17 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल