1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी मेरे बहुत करीब हैं, वो एकमात्र व्यक्ति हैं जो मुझे शांत कर सकते हैं: हार्दिक पांड्या

धोनी मेरे बहुत करीब हैं, वो एकमात्र व्यक्ति हैं जो मुझे शांत कर सकते हैं: हार्दिक पांड्या

 Reported By: IANS
 Published : Oct 18, 2021 04:22 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 04:22 pm IST

हार्दिक ने कहा, "मैंने धोनी को ग्रेटेस्ट के तौर पर नहीं देखा। मेरे लिए माही मेरे भाई हैं। मैं इस तथ्य का सम्मान करता हूं कि मुझे जब जरूरत थी वह मेरे साथ थे।"

hardik pandya says ms dhoni is the only person who makes...- India TV Hindi
hardik pandya says ms dhoni is the only person who makes him calm Image Source : GETTY

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय टीम के मौजूदा मेंटॉर महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र व्यक्ति हैं, जो उन्हें शांत कर सकते हैं। हार्दिक ने बताया कि कैसे और कब धोनी ने उन्हें उस तरह का समर्थन प्रदान किया जिसकी उनके करियर के दौरान कुछ चरणों में उन्हें आवश्यकता थी।

हार्दिक ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, "धोनी जानते हैं कि मैं किस तरह का हूं। वह मुझे काफी बेहतर तरीके से जानते हैं और मैं उनके काफी करीब हूं। धोनी एकमात्र व्यक्ति हैं जो मुझे शांत कर सकते हैं। उन्हें पता था कि मुझे समर्थन की जरूरत है जो उन्होंने मेरे करियर में मुझे कई बार दिया।"

T20 World Cup की 'परफेक्ट' तैयारी था IPL: जोश हेजलवुड

उन्होंने कहा, "मैंने धोनी को ग्रेटेस्ट के तौर पर नहीं देखा। मेरे लिए माही मेरे भाई हैं। मैं इस तथ्य का सम्मान करता हूं कि मुझे जब जरूरत थी वह मेरे साथ थे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल