1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिर कौन है ये स्पेशल गर्ल, जिसके साथ हार्दिक पंड्या ने शेयर की सेल्फी

आखिर कौन है ये स्पेशल गर्ल, जिसके साथ हार्दिक पंड्या ने शेयर की सेल्फी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 07, 2017 05:00 pm IST,  Updated : Oct 07, 2017 05:03 pm IST

हार्दिक पांड्या ने एक 'स्पेशल गर्ल' के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की। इस सेल्फी को पोस्ट करते ही सोशल मीडिया में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

hardik pandya- India TV Hindi
hardik pandya

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के चलते वो सभी के फेवरेट बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट्स को लेकर भी वो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में पंड्या का नाम पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ जुड़ा तो बाद में वीजे शाबानी दांडेकर के साथ लेकिन बार-बार पंड्या ने इन बातों का खंडन किया।

अब एक बार फिर से हार्दिक पांड्या ने एक 'स्पेशल गर्ल' के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की। इस सेल्फी को पोस्ट करते ही सोशल मीडिया में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। खुद हार्दिक पांड्या भी इस 'स्पेशल गर्ल' के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके काफी खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

यह 'स्पेशल गर्ल' है 'अमूल गर्ल' है। हाल ही में अमूल गर्ल ने इस ऑल राउंडर के साथ ''सेल्फी'' ली। हार्दिक ने इसी सेल्फी को अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की है। हार्दिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- लीजेंड #AmulGirl के साथ सेल्फी पाकर बेहद गौरान्वित महसूस कर रहा हूं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल