1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नेट्स में टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए हार्दिक पांड्या

नेट्स में टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए हार्दिक पांड्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 04:34 pm IST

पीठ की सर्जरी से उबर रहे आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोमवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। 

नेट्स में टीम इंडिया...- India TV Hindi
नेट्स में टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए हार्दिक पांड्या Image Source : AP

मुंबई। पीठ की सर्जरी से उबर रहे आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोमवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। पंड्या को अंतिम लम्हों में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम से हटा दिया गया था क्योंकि वह सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबर पाए थे।

हार्दिक को सबसे पहले कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह के साथ स्टंप को हिट करने का अभ्यास करते हुए देखा गया। पंड्या ने बाद में गेंदबाजी कोच भरत अरूण के मार्गदर्शन में नेट पर गेंदबाजी की।

हार्दिक का लंदन में आपरेशन हुआ था और तब से वह मुंबई में अपने ट्रेनर रजनीकांत के निरीक्षण में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस बीच वैकल्पिक अभ्यास सत्र के बावजूद भारतीय टीम के लगभग सभी सदस्यों को ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेते देखा गया। अंतिम एकादश में दूसरे सलामी बल्लेबाज के स्थान के दावेदार लोकेश राहुल और शिखर धवन ने नेट्स पर बल्लेबाज की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल