1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल हैरिस सोहेल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

चोटिल हैरिस सोहेल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 08, 2021 03:15 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 03:15 pm IST

पाकिस्तान के बल्लेबाज हैरिस सोहेल चोट के कारण इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

चोटिल हैरिस सोहेल...- India TV Hindi
चोटिल हैरिस सोहेल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर Image Source : GETTY

कार्डिफ| पाकिस्तान के बल्लेबाज हैरिस सोहेल चोट के कारण इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य क्रम के बल्लेबाज हैरिस को पिछले सप्ताह टीम की ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी। उनका एमआरआई स्कैन किया गया जिसमें उनकी चोट गंभीर पाई गई जिसके कारण अब हैरिस को लाहौर स्थित नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर में चार सप्ताह तक रिहेबिलिटेशन में रहना होगा। हैरिस अब पाकिस्तान लौटेंगे।

हैरिस ने कहा, "मैं इस वनडे सीरीज के लिए उत्साहित था क्योंकि मुझे टीम की जीत में योगदान देना था और अपनी जगह पक्की करनी थी। लेकिन मैं निराश हो गया हूं क्योंकि मुझे दौरा बीच में ही छोड़कर जाना पड़ रहा है। मैं अब लाहौर जाकर रिहेबिलिटेशन में रहूंगा जिससे 2021-22 सीजन के लिए पूरी तरह स्वस्थ हो सकूं।"

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज से यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल