1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs IND : पुकोवस्की ने माना, भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह पाने का हकदार था

AUS vs IND : पुकोवस्की ने माना, भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह पाने का हकदार था

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 01:37 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली बल्लेबाज विल पुकोवस्की का मानना है कि वह भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार थे।

AUS vs IND : पुकोवस्की ने...- India TV Hindi
AUS vs IND : पुकोवस्की ने माना, भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह पाने का हकदार था Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली बल्लेबाज विल पुकोवस्की का मानना है कि वह भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार थे और अब टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिये बेहतर तैयारी के साथ हैं। पुकोवस्की को भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम में चुना गया है।

उन्होंने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में लगातार दो दोहरे शतक लगाये थे। उन्होंने सेन रेडियो से कहा,‘‘इस बार मुझे लगता है कि मैं टीम में जगह पाने का हकदार था। अगर मुझे अंतिम एकादश में मौका मिलता है तो मैं इस चुनौती के लिये पूरी तरह से तैयार हूं।’’

BCCI ने एमपीएल स्पोर्ट्स को टीम इंडिया का आधिकारिक किट स्पॉन्सर घोषित किया

पुकोवस्की को पहली बार 2019 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिये टेस्ट टीम में चुना गया था लेकिन मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मसलों का हवाला देकर उन्होंने नाम वापिस ले लिया था । उसके बाद से पहली बार उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा,‘‘अब मैं इस मौके को भुनाने के लिये कहीं बेहतर स्थिति में हूं। दो साल पहले मैं 20 साल का था लेकिन अब 15-20 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुका हूं। बेहतर फार्म में भी हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘पिछली बार मैं तैयार नहीं था लेकिन टीम में चुने जाने को लेकर काफी रोमांचित हो गया था। मैने अपनी चुनौतियों के बारे में सोचा ही नहीं था।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल