1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज सिंह को बैटिंग न मिलने से दुखी हुई मंगेतर हेज़ल भी, कोसा धोनी को

युवराज सिंह को बैटिंग न मिलने से दुखी हुई मंगेतर हेज़ल भी, कोसा धोनी को

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 30, 2016 06:58 pm IST,  Updated : Jan 30, 2016 07:16 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टी20 मैच में युवराज सिंह को बैटिंग करने का मौका नहीं मिलने पर ट्विटर पर डैड योगराज सिंह का मज़ाक उड़ने के बाद अब युवी की मंगेतर बॉलीवुड एक्ट्रेस हेज़ल

yuvraj sing and hazel keech- India TV Hindi
yuvraj sing and hazel keech

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टी20 मैच में युवराज सिंह को बैटिंग करने का मौका नहीं मिलने पर ट्विटर पर डैड योगराज सिंह का मज़ाक उड़ने के बाद अब युवी की मंगेतर बॉलीवुड एक्ट्रेस हेज़ल कीच भी विवाद में कूद पड़ी हैं। बैटिंग न मिलने से आहत हेज़ल ने ट्वीट कर धोनी और टीम मैनेजमेंट को कोसा है। हालंकि बाद में हेज़ल ने ट्वीट डिलीट कर दिया।

आपको बता दें कि युवराज को बैटिंग का मौक़ा न मिलने पर सोशल मीडिया पर युवराज के कई फ़ैन्स ने न सिर्फ़ टीम मैनेजमेंट और धोनी पर सवाल उठाए हैं बल्कि इस स्थिति के लिये युवी के पिता पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह को ज़िम्मेवार ठहराते हुए उनका मज़ाक भी उड़ाया।

एक समय के सीमित ओवरों के हीरो युवराज सिंह की जब लंबे इंतज़ार के बाद ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ के लिये वापसी हुई तो लगा कि ये धुरंदर बल्लेबाज़ एक बार फिर टीम में अपनी जगह बना लेगा लेकिन अब तक हुए दो मैचों में वह बावजूद टीम में रहने के, नदारद ही नज़र आए। शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में एक बार फिर ये युवराज सिंह को बैटिंग का मौका नहीं मिला। युवराज सिंह तेज़ खेलने के लिये मशहूर हैं लेकिन जब दो विकेट गिर गए तो ख़ुद धोनी बैटिंग करने आ गए। पहले मैच में भी धोनी ने पहले रैना को भेजा था और फिर ख़ुद बैंटिंग करने आ गए थे।

उल्लेखनीय है कि युवराज के पिता योगराज ने विश्व कप के लिए टीम में युवराज को शामिल नहीं किए जाने पर कप्तान धोनी की आलोचना की थी और यहां तक कहा था कि अगप वह सामने आ जाएं तो वो उन्हें थप्पड़ रसीद कर देंगे। उन्होंने धोनी की तुनला रावण से करते ये भी कहा था कि धोनी धमंडी और अहंकारी हैं।

इस कड़ी में युवराज सिंह की मंगेतर और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच भी शामिल हो गई। हेजल ने युवराज को बैटिंग नहीं देने पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और ट्वीट किया कि जब युवराज को दो मैचों में टीम में रखा था तो बैटिंग का मौक़ा क्यों नहीं दिया गया।

लेकिन हेज़ल ने विवाद बढ़ता देख अपना ट्वीट हटा दिया।

तीन मैचों की टी20 भारत 2-0 से जीत चुका है और तीसरा मैच कल रविवार को सिडनी में होना है। देखना ये है कि युवराज को इस मैच में मौक़ा मिलता है या नही। धोनी ने युवराज से पहले मैच में एक और दूसरे मैच में दो ओवर करवाए थे। युवी ने दूसरे मैच में दो ओवर में सात रन देकर एक विकेट भी लिया था।

ये भी पढ़ें: T20 सिरीज़: युवराज को डैडी योगराज का धोनी को थप्पड़ मारने का बयान मंहगा पड़ रहा है...?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल