1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 सिरीज़: युवराज को डैडी योगराज का धोनी को थप्पड़ मारने का बयान मंहगा पड़ रहा है...?

T20 सिरीज़: युवराज को डैडी योगराज का धोनी को थप्पड़ मारने का बयान मंहगा पड़ रहा है...?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 30, 2016 12:30 pm IST,  Updated : Jan 30, 2016 02:21 pm IST

एक समय के सीमित ओवरों के हीरो युवराज सिंह की जब लंबे इंतज़ार के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ के लिये वापसी हुई तो लगा कि ये धुरंदर बल्लेबाज़ एक बार फिर टीम में

dhoni, yuvi, yograj singh- India TV Hindi
dhoni, yuvi, yograj singh

एक समय के सीमित ओवरों के हीरो युवराज सिंह की जब लंबे इंतज़ार के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ के लिये वापसी हुई तो लगा कि ये धुरंदर बल्लेबाज़ एक बार फिर टीम में अपनी जगह बना लेगा लेकिन अब तक हुए दो मैचों में वह बावजूद टीम में रहने के, नदारद ही नज़र आए। शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में एक बार फिर ये युवराज सिंह को बैटिंग का मौका नहीं मिला। युवराज सिंह तेज़ खेलने के लिये मशहूर हैं लेकिन जब दो विकेट गिर गए तो ख़ुद धोनी बैटिंग करने आ गए। पहले मैच में भी धोनी ने पहले रैना को भेजा था और फिर ख़ुद बैंटिंग करने आ गए थे।

twitter yuvraj singh
twitter yuvraj singh

सोशल मीडिया में युवराज को बल्लेबाज़ी न मिलने के लिए लोग उनके पिता योगराज सिंह को न सिर्फ़ ज़िम्मेवार ठहरा रहे हैं बल्कि उनका मज़ाक भी उड़ा रहे हैं। आपको बता दें कि युवराज के पिता योगराज ने विश्व कप के लिए टीम में युवराज को शामिल नहीं किए जाने पर कप्तान धोनी की आलोचना की थी और यहां तक कहा था कि अगप वह सामने आ जाएं तो वो उन्हें थप्पड़ रसीद कर देंगे। उन्होंने धोनी की तुनला रावण से करते ये भी कहा था कि धोनी धमंडी और अहंकारी हैं।

उधर युवराज ने जब देखा कि बात बिगड़ रही है तो अपने पिता के बयान को ख़ारिज करते हुए कहा था कि उन्हें धोनी की कप्तानी में खेलने में मज़ा आता है।

twitter yuvraj singh
twitter yuvraj singh

बहरहाल युवराज को मज़ा आ रहा है या नही ये तो वो ही जानें लेकिन ट्वीटर पर लोगों ने ऐसे-ऐसे कमेंट्स किए हैं कि योगराज टि्वटर के टॉप ट्रेन्‍ड‍िंग टॉपिक में शामिल हो गए।

twitter yuvraj singh
twitter yuvraj singh
twitter yuvraj singh
twitter yuvraj singh

ऐसे में जब युवराज का टीम इंडिया के टी20 टीम में सेलेक्‍शन हो गया है, इसके बावजूद भी जब उनकी बल्‍लेबाजी का नंबर नहीं आया तो सोशल मीड‍िया यूजर्स ने इसी बात को लेकर योगराज को आड़े हाथ लिया है। ऐसे में लोगों ये कहकर मजाक उड़ा रहे हैं कि युवराज के बल्‍लेबाजी का नंबर न आने के लिए भी योगराज धोनी को ही दोष देंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल