1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत, दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच की सुरक्षा फीस नहीं लेगी हिमाचल सरकार

भारत, दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच की सुरक्षा फीस नहीं लेगी हिमाचल सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2015 11:30 pm IST,  Updated : Sep 19, 2015 11:30 pm IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो अक्तूबर को धर्मशाला में होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सुरक्षा फीस आज माफ करने का फैसला किया। राज्य सरकार की भाजपा सांसद

IND VS SA टी20 मैच की सुरक्षा...- India TV Hindi
IND VS SA टी20 मैच की सुरक्षा फीस माफ

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो अक्तूबर को धर्मशाला में होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सुरक्षा फीस आज माफ करने का फैसला किया। राज्य सरकार की भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ से ठनी हुई है । एचपीसीए के खिलाफ मामले अदालत में लंबित हैं और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बार बार कहा है कि यह व्यावसायिक ईकाई है और इसे सुरक्षा फीस देनी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाडि़यों की सुरक्षा के लिये लगाई जाने वाली सुरक्षा फीस से इस मैच को मुक्त कर दिया गया है । उन्होंने मैच देखने का एचपीसीए का न्यौता भी स्वीकार कर लिया ।

बीसीसीआई सचिव ठाकुर ने 11 सितंबर को मुख्यमंत्री को न्यौता दिया था और वीरभद्र ने उसे स्वीकार कर लिया । उन्होंने कहा , मैने एचपीसीए का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और मैं मैच देखने जाउंगा ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल