1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL से बाहर होने पर भोगले ने कहा क्रिकेटरों ने शिकायत नहीं की

IPL से बाहर होने पर भोगले ने कहा क्रिकेटरों ने शिकायत नहीं की

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2016 07:57 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 07:57 pm IST

नयी दिल्ली: जाने माने क्रिकेटर कमेंटेटर हर्षा भोगले को अब भी नहीं पता कि आईपीएल के कमेंटरी पैनल से उनके बाहर होने का कारण क्या है लेकिन उन्हौंने उम्मीद जताई कि खिलाडि़यों की शिकायत का

harsha bhogle- India TV Hindi
harsha bhogle

नयी दिल्ली: जाने माने क्रिकेटर कमेंटेटर हर्षा भोगले को अब भी नहीं पता कि आईपीएल के कमेंटरी पैनल से उनके बाहर होने का कारण क्या है लेकिन उन्हौंने उम्मीद जताई कि खिलाडि़यों की शिकायत का उन्हें हटाए जाने से कोई लेना देना नहीं हो। भोगले ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, मुझे अब भी नहीं पता कि मैं आईपीएल का हिस्सा क्यों नहीं हूं। मुझे नहीं बताया गया। मैं इस तथ्य को स्वीकार कर सकता हूं कि लोग मुझे पसंद नहीं करते। लेकिन उम्मीद करता हूं कि ऐसा इसलिए नहीं है कि मैंने जो कहा उसकी खिलाडि़यों ने शिकायत की।

इस तरह की अटकलें हैं कि कुछ भारतीय क्रिकेटरों ने बीसीसीआई से भोगले के खिलफ लाइव कमेंटरी के दौरान उनकी टिप्पणी को लेकर शिकायत की है लेकिन आईपीएल कमेंटरी पैनल से उन्हें अंतिम समय में हटाए जाने का असल कारण अब तक पता नहीं चला है। भोगले ने लिखा, मैं सभी युवा क्रिकेटरों से कहता हूं कि हम कभी सभी चीजों पर सहमत नहीं होते लेकिन मेरी हमेशा इच्छा होती है कि वे अच्छा प्रदर्शन करें। मैं उन्हें रन बनाने या विकेट लेने या कैच पकड़ने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, ऐसा करना उनका काम है। उन्होंने क्या किया या क्या नहीं किया यह बताना मेरा काम है। हमारे रास्ते सराहना और असहमति से भरे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल