1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: एम्ब्रोस ने जब लिए 7 विकेट 1 रन देकर

VIDEO: एम्ब्रोस ने जब लिए 7 विकेट 1 रन देकर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2015 09:03 am IST,  Updated : Sep 23, 2015 09:11 am IST

नयी दिल्ली: 30 जनवरी 1993 को एक ऐसे दिन के रुप में याद किया जाएगा जब लोगों ने  क्रिकेट इतिहास में  फ़ास्ट बॉलिंग का हैरान कर देने वाला स्पैल देखा। इस दिन वेस्ट इंडीज़ के

VIDEO: एम्ब्रोस ने जब लिए 7...- India TV Hindi
VIDEO: एम्ब्रोस ने जब लिए 7 विकेट 1 रन देकर

नयी दिल्ली: 30 जनवरी 1993 को एक ऐसे दिन के रुप में याद किया जाएगा जब लोगों ने  क्रिकेट इतिहास में  फ़ास्ट बॉलिंग का हैरान कर देने वाला स्पैल देखा। इस दिन वेस्ट इंडीज़ के फ़ास्ट बॉलर कर्टली एम्ब्रोस ने 32 बॉल में 1 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट चटकाए थे।  

वाका के तेज़ विकेट पर मुक़ाबला चल रहा था एलन बॉर्डर की शक्तिशाली टीम से। वेस्ट इंडीज़ 18 साल में पहली बार महान क्रिकेटर्स विवियन रिचर्ड्, गॉर्डन ग्रीनिज, मैल्कम मार्शल और जेफ ड्यूजां के बग़ैर खेल रही थी।

दोनों टीमें पांच टेस्ट की सीरीज़ में बराबरी पर थी और पांचवां टेस्ट जीतकर कोई भी टीम सीरीज़ जीत सकती थी। बॉर्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया और लंच तक दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए थे।

लेकिन लंच के बाद एम्ब्रोस ने ऐसी बॉलिंग की कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 119 रन पर सिमट गई।

अगली स्लाइड में वीडियो में देखें कैसे एम्ब्रोस ने बरपा कहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल