1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. HOWZZAATT: जब गावस्कर ने पाकिस्तानी अंपायर शकूर राणा को लगाई झाड़

HOWZZAATT: जब गावस्कर ने पाकिस्तानी अंपायर शकूर राणा को लगाई झाड़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2015 01:28 pm IST,  Updated : Jul 03, 2015 01:58 pm IST

नयी दिल्ली: क्रिकेट की दुनियां के महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर जिस शालीनता (आक्रामक नहीं) से बल्लेबाज़ी करते थे वही शालीनता मैदान और मैदान के बाहर भी उन्होंने दिखाई। लेकिन गावस्कर जैसे खिलाड़ी भी विवादों से

HOWZZAATT: जब गावस्कर ने...- India TV Hindi
HOWZZAATT: जब गावस्कर ने अंपायर शकूर राणा को झाड़ा

नयी दिल्ली: क्रिकेट की दुनियां के महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर जिस शालीनता (आक्रामक नहीं) से बल्लेबाज़ी करते थे वही शालीनता मैदान और मैदान के बाहर भी उन्होंने दिखाई। लेकिन गावस्कर जैसे खिलाड़ी भी विवादों से बच नहीं सके। HOWZZAATT सिरीज़ में आज हम पेश कर रहे हैं उनसे जुड़े 5 विवाद।

 
1. जब शकूर राणा के पक्षपात पर गावस्कर ने खोया आपा


पाकिस्तान के अंपायर शकूर राणा और विवाद का चोली दामन का साथ रहा है। राणा ने न सिर्फ इमरान ख़ान और सरफ़राज़ नवाज़ को बॉलिंग क्रीज़ से बाहर पैर निकालकर बॉलिंग करने की छूट दी थी बल्कि बैटिंग रोककर बिशन सिंह को मैदान पर आने को कहा कहा हालंकि दोनों अंपायरों की घड़ी में 20 मिनट का फ़र्क था।

शकूर राणा का मनमाना रवैया चलता रहा लोकिन जब उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ को डेंज़र ज़ोन पर भागने पर चेतावनी दी तो गावस्कर से नहीं रहा गया और उन्होंने ग़ुस्से में राणा को वहीं खरीखोटी सुना दी। अगले दिन राणा ने कहा जब तक गावस्कर उनसे माफ़ी नहीं मांगते वह अंपायरिंग के लिए मैदान पर नहीं जाएंगे। चूंकि बारत और पाकिस्तान के बीच 17 साल के अंतराल के बाद सिरीज़ शुरु हुई थी, गावस्कर को मजबूरन माफी मांगनी पड़ी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल