ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ माइकल हसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को हिदायत दी है कि वे भारत-दौरे पर कप्तान विराट कोहली से पंगा लेने की ग़लती न करें वर्ना गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ के लिए इस महीने भारत आ रही है। पहला टेस्ट 23 फरवरी को पुणे में है।
हसी ने स्मिथ और टीम के अन्य साथियों से आग्रह किया है कि वे कोहली को खिजिआए नहीं क्योंकि इससे उसे (कोहली) को ताकत ही मिलती है और वो सही में जुझारु है। "उसे भिड़ने में मज़ा आता है। मैं चाहूंगा कि हमारे पास स्पष्ट योजना हो और जितना संभव हो सके, उसी पर अमल करें। पंगेबाज़ी की कोई ज़रुरत नही है क्योंकि इससे वह (कोहली) और आक्रामक हो जाता है।"
आपको बता दें कि 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कोहली को निशाना बनाया था। कोहली ने ड्रॉ मैच में 169 रन बनाए थे। बाद में कोहली उन सब खिलाड़ियों की ख़बर ली थी जिन्होंने बैटिंग के दौरान कोहली पर ताने तिश्ने कसे थे।
उस दिन का खेल ख़त्म होने के बाद कोहली ने कहा था, "मैं उनमें से ज़्यादातर की इज़्ज़्त करता हूं लेकिन अगर कोई मेरी इज़्ज़्त नही करता तो मेरे पास भी उसकी इज़्ज़्त करने की कोई वजह नही है। वे मुझे बिगड़ैल कह रहे थे और मैंने कहा कि हो सकता है मैं वैसा ही हूं, और मैं जानता हूं तुम लोग मुझसे नफ़रत करते हो लेकिन इससे मुझे फ़ायदा ही हुआ। मुझे ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेलने में मज़ा आता है क्योंकि उनके लिए शांत रहना मुश्किल होता है और मुझे फील्ड में पंगेबाज़ी से कोई तकलीफ नही है।"
हसी का दावा है कि सिरीज़ का नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों कप्तान कैसे खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया के नज़रिये से कोहली public enemy No.1 है और हमें उसे जल्द से जल्द आउट करना है। अगर वो टिक गया तो बड़ा स्कोर खड़ा कर देगा। इस समय उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, वह परिस्थितियों से भी अच्छी तरह वाकिफ है और अगर वह अच्छा खेलता है तो अक़्कसर भारत जीतता है। ऑस्ट्रेलिया के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया के दो महत्वपूर्ण बल्लेबाज़ हैं और अगर वे स्कोर करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया अमूमन जीत जाती है।
2014 की सिरीज़, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती थी, एडीलेड टेस्ट के दौरान कोहली और स्मित में झड़प हुई थी। इसकी वजह से कोहली को अपनी मैच फीस का 30 प्रतिशत गंवाना पड़ा था।