1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेरे लिए वनडे फॉर्मैट में शामिल होना मुश्किल नहीं: शेन डॉवरिच

मेरे लिए वनडे फॉर्मैट में शामिल होना मुश्किल नहीं: शेन डॉवरिच

 Written By: IANS
 Published : Nov 10, 2016 09:40 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 09:40 pm IST

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर शेन डॉवरिच का मानना है कि वनडे इंटरनेशनल फॉर्मैट में उनका ट्रांजिशन मुश्किल नहीं है। डॉवरिच अगले सप्ताह से शुरू होने वाली ट्रायंगुलर सीरीज की तैयारी कर रहे हैं।

Shane Dowrich | Photo: Getty Images- India TV Hindi
Shane Dowrich | Photo: Getty Images

पॉशेफ्सट्रूम: वेस्टइंडीज के विकेटकीपर शेन डॉवरिच का मानना है कि वनडे इंटरनेशनल फॉर्मैट में उनका ट्रांजिशन मुश्किल नहीं है। डॉवरिच अगले सप्ताह से शुरू होने वाली ट्रायंगुलर सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीलंका और मेजबान जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाली इस ट्रायंगुलर सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में 25 वर्षीय खिलाड़ी डॉवरिच को काफी समय बाद शामिल किया गया है। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से करियर की शुरुआत करने वाले डॉवरिच ने अब तक खेले गए 8 टेस्ट मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया गया है। उनका कहना है कि वनडे क्रिकेट में खेलने की संभावना से ही काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं।

डॉवरिच ने यहां जारी शिविर के दौरान कहा, ‘मैं काफी उत्साहित हूं। चीजें इस साल मुझे मेरे मुताबिक चलती नजर आ रही हैं। मैं काफी अभ्यास कर रहा हूं और इसका परिणाम मुझे मिल रहा है।’ इस ट्रायंगुलर सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है और डॉवरिच का कहना है कि वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं। यह उनके करियर का नया अध्याय है। वेस्टइंडीज की टीम ट्रायंगुलर सीरीज में अपना पहला मुकाबला अगले सप्ताह बुधवार को हरारे में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल