1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर और विराट की तुलना पर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने दिया बड़ा बयान

बाबर और विराट की तुलना पर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Jul 29, 2020 08:05 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 08:05 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बाबर आजम की तारीफ की है।

बाबर और विराट की तुलना...- India TV Hindi
बाबर और विराट की तुलना पर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने दिया बड़ा बयान Image Source : GETTY

कराची| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बाबर आजम की तारीफ की है लेकिन जब उनसे भारतीय कप्तान विराट कोहली से तुलना करने को कहा गया तो उन्होंने इसे तवज्जो नहीं दी। विराट और आजम की लगातार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तुलना की जा रही है। अजहर ने हालांकि माना कि आजम के पास शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने की जरूरी काबिलियत है।

क्रिकेट पाकिस्तान ने अजहरूद्दीन के हवाले से लिखा, "बाबर अभी भी युवा हैं और उनमें काफी क्रिकेट बची है। उनमें शीर्ष बल्लेबाज बनने और अपना नाम पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों की सूची में शामिल करवाने की योग्यता है।"

विराट और आजम की तुलना को लेकर अजहर ने कहा, "मैं तुलना में यकीन नहीं करता। अगर बल्लेबाज अच्छा है तो उसकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाओ, और किसी से तुलना करने की अपेक्षा उनकी तारीफ की जानी चाहिए।"

आजम ने खुद कुछ दिन पहले कहा था कि वह कोहली से तुलना करना पसंद नहीं करते बल्कि वह चाहते हैं कि उनकी तुलना पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों से की जाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल