1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुझे नहीं लगता कि धोनी अब फिर से टीम इंडिया के लिए खेल पाएंगे - हरभजन सिंह

मुझे नहीं लगता कि धोनी अब फिर से टीम इंडिया के लिए खेल पाएंगे - हरभजन सिंह

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2020 12:02 am IST,  Updated : Apr 24, 2020 12:02 am IST

धोनी पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिये अंतिम बार खेले थे। 

Harbhajan Singh- India TV Hindi
Harbhajan Singh Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली|| भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी फिर भारतीय टीम के लिये खेलेंगे। धोनी पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिये अंतिम बार खेले थे।

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान धोनी के भविष्य के बारे में पूछने पर हरभजन ने कहा, ‘‘जब मैं चेन्नई सुपरकिंग्स के शिविर में था तो लोगों ने मुझसे धेानी के बारे में पूछा। मैं नहीं जानता, यह उस पर निर्भर करता है। आपको जानने की जरूरत है कि वह फिर से भारत के लिये खेलना चाहता है या नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मैं उसे जानता हूं, वह फिर भारतीय टीम की नीली जर्सी फिर से नहीं पहनना चाहेगा। आईपीएल में खेलेगा लेकिन भारत के लिये, मुझे लगता है कि उसने फैसला कर लिया था कि विश्व कप (2019) उसका अंतिम टूर्नामेंट था। ’’

ये पढ़ें : सचिन से पहली बार मिलने जब 7 घंटे पहले ही पहुँच गए थे अजिंक्य रहाणे, अब किया खुलासा

हरभजन ने कहा कि टीम कप्तान विराट कोहली और रोहित पर काफी निर्भर है। उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा टीम विराट और तुम (रोहित) पर काफी ज्यादा निर्भर करती है। विराट और तुम्हारे आउट होने के बाद हम 70 प्रतिशत मैच गंवा देते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल