1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव में समय लगेगा: इंज़माम

पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव में समय लगेगा: इंज़माम

 Written By: IANS
 Published : Apr 19, 2016 05:25 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 05:25 pm IST

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने के बाद कहा कि राष्ट्रीय टीम के हालात बदलने के लिए समय की जरूरत है।

Inzamam-ul-Haque- India TV Hindi
Inzamam-ul-Haque

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने के बाद कहा कि राष्ट्रीय टीम के हालात बदलने के लिए समय की जरूरत है। पीसीबी ने सोमवार को इंजमाम को नई चयन समिति का मुखिया बनाया। चयन समिति में शामिल होने से पहले इंजमाम अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच थे, जिससे इस्तीफा देने के बाद उन्होंने यह कार्यभार संभाला है।

पिछले साल इंग्लैंड को हराने के बाद पाकिस्तानी टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-2 पर आ गई थी। वह अपने इस प्रदर्शन को एकदिवसीय और टी-20 में दोहरा नहीं सकी।

एशिया कप में उसे भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी। इसके बाद हाल ही में खत्म हुए टी-20 विश्व कप में वह सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

वेबसाइट 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' ने मंगलवार को इंजमाम के हवाले से लिखा है, "मेरे पास जादू की छड़ी नहीं है, हालत बदलने में समय लगेगा, लेकिन आप जल्दी ही बदलाव देखेंगे।"

उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे स्वतंत्रता के साथ काम करने दिया जाएगा। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि मैं कप्तान के तौर पर जैसे काम करता था वैसे अभी करूंगा लेकिन मुख्य चयनकर्ता होने के नाते मेरी जिम्मेदारी अलग होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि कप्तान, कोच और मेरी टीम सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे।"

इंजमाम ने कहा है कि वह कप्तान की बात को जरूर सुनेंगे।

उन्होंने कहा, "जब मैं कप्तान था तब मैं अपने सुझाव देता था, इस समय मैं दूसरी तरफ हूं, इसलिए मैं सभी से उनके सुझाव लूंगा। मैंने अपनी टीम में एक स्पिनर (तौसीफ), एक तेज गेंदबाज (वसीम हैदर) और एक बल्लेबाज (वजाहतुल्लाह बस्ती) को शामिल किया है। हमारे पास पर विभाग का विशेषज्ञ है।"

अगले ग्रीष्मकालीन सत्र में पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलेगा। इसके बाद उसको इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक टी-20 मैच खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल