1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उम्मीद है कि मेरी बैटिंग को लेकर लोगों की सोच बदलेगी: पुजारा

उम्मीद है कि मेरी बैटिंग को लेकर लोगों की सोच बदलेगी: पुजारा

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2017 07:50 pm IST,  Updated : Feb 12, 2017 07:50 pm IST

टेस्ट स्पेशलिस्ट का ठप्पा आपके लिए वरदान की बजाय अभिशाप बन जाए इसको चेतेश्वर पुजारा से बेहतर भला कौन जान सकता है जिनका मानना है कि उनकी बल्लेबाजी को लेकर लोगों की सोच जल्द ही बदलेगी।

Cheteshwar Pujara | AP Photo- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara | AP Photo

हैदराबाद: टेस्ट स्पेशलिस्ट का ठप्पा आपके लिए वरदान की बजाय अभिशाप बन जाए इसको चेतेश्वर पुजारा से बेहतर भला कौन जान सकता है जिनका मानना है कि उनकी बल्लेबाजी को लेकर लोगों की सोच जल्द ही बदलेगी। पुजारा को पिछले IPL में किसी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन रविवार को हैदराबाद में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भारत की दूसरी पारी में तेजतर्रार अर्धशतक जमाया और एक समय वह कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा तेज खेले। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि अब वह ज्यादा शॉट खेल सकते हैं जिससे सीमित ओवरों के प्रारूप में उनके खेल को बदलने में मदद मिली। अब जबकि अगले सोमवार को IPL की नीलामी होनी है तब पुजारा ने कहा, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी बल्लेबाजी को लेकर बनी सोच बदलेगी। मैंने हाल में डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में शतक जड़ा था और अब मैं ज्यादा खुलकर बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैंने अपने खेल में कुछ नए शॉट जोड़े हैं जिससे मुझे मदद मिल रही है।’ उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि टेस्ट प्रारूप में मैंने अपना खेल बदला है जिससे मुझे टी20 और वनडे में मदद मिल रही है। भविष्य में चीजें बदलेंगी।’

पुजारा ने तास्किन अहमद पर हुक करके छक्का जमाया और उन्होंने कहा कि तब परिस्थितियों के हिसाब से इस तरह का खेल जरूरी था। उन्होंने कहा, ‘हम उस सेशन में बैटिंग करना चाहते थे और तेजी से रन बनाना चाहते थे। लोगों की सोच है कि मैं बहुत ज्यादा शॉट नहीं खेल सकता। अगर आप घरेलू क्रिकेट और यदि संपूर्ण तौर पर देखें तो यह एक अवसर था जबकि मुझे खुद को अभिव्यक्त करने का मौका मिला और मैंने ऐसा किया।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल