1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गोवा में माल्या का बंगला जेम्स बांड, प्लेब्वाय जैसा: गेल

गोवा में माल्या का बंगला जेम्स बांड, प्लेब्वाय जैसा: गेल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 13, 2016 03:40 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 03:40 pm IST

नयी दिल्ली: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर मके आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि गोवा में टीम के मालिक विजय माल्या का बंगला जेम्स बांड, प्लेब्वाय जैसा है जहां उन्होंने किसी शहंशाह की तरह पांच

Chris Gayle- India TV Hindi
Chris Gayle

नयी दिल्ली: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर मके आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि गोवा में टीम के मालिक विजय माल्या का बंगला जेम्स बांड, प्लेब्वाय जैसा है जहां उन्होंने किसी शहंशाह की तरह पांच दिन बिताए थे।

गेल न सिर्फ उस बंगले में पांच दिन रहे बल्कि माल्या की तिपहिया हर्ले डेविडसन भी ख़ूब चलाई। गेल ने इन सब बातों का ज़िक्र अपनी आत्मकथा सिक्स मशीन: आई डोंट लाइक क्रिकेट..आई लव इट में किया है।

बंगले में पहुंचने का क़िस्सा बयां करते हुए गेल ने लिखा है कि आईपीएल के दौरान उन्होंने टीम मैनेजर जार्ज अविनाश से माल्या के आलीशान बंगले के बारे में इतना सुना कि मैंने वहां जाने का फ़ैसला कर लिया। दो मैचों के बीच पांच दिन का ब्रेक था लिहाजा मैंने वहां जाने की इच्छा का इज़हार किया।

उन्होंने लिखा कि हवाई अड्डे से कार मुझे लेने आई और मैं सीधे वहां पहुंचा। वह होटलों से भी बड़ा बंगला था और मैने ऐसा मकान पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा , यह जेम्स बांड, प्लेब्वाय जैसा बंगला था। मैं पूरे बंगले में अकेला था। दो बटलर हमेशा मेरे पास रहते थे। मैं पहले पूल में गया, फिर दूसरे में। लान में गया और किंगफिशर बीयर लेकर फिर पूल में गया। किंगफिशर विला में किंगफिशर बीयर की कोई कमी नहीं थी।

गेल ने कहा , मैं गोल्फ कार्ट में भी घूमा। कुक से मैने पूछा कि मेनू में क्या है तो उसने कहा कि कोई मेनू नहीं है, जो आप चाहो, वह बन जायेगा। उन्होंने कहा , मुझे लगा कि मैं दुनिया का शहंशाह हूं। मैने हर्ले डेविडसन चलाई जबकि पहले कभी मोटरबाइक नहीं चलाई थी। तिपहिया मोटरबाइक तो मैने देखी ही नहीं थी।

ग़ौरतलब है कि बैंकों की देनदारी के चलते माल्या देश से फ़रार हैं और कर्ज़ उगाही के लिए उनके इस बंगले की नीलामी हुई थी लेकिन किसी ने बोली नहीं लगाई। नीलामी फिर होने वाली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल