1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोरोना वायरस के चलते इस साल हो पाएगा क्रिकेट - ओली पोप

मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोरोना वायरस के चलते इस साल हो पाएगा क्रिकेट - ओली पोप

 Reported By: IANS
 Published : Jul 06, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 11:35 pm IST

कोविड-19 के बीच ही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार हैं जिसका पहला मैच बुधवार से एजेस बाउल में शुरू हो रहा है।

Ollie Pope- India TV Hindi
Ollie Pope Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने कहा है कि ऐसा भी समय था कि जब उन्हें लगा था कि कोविड-19 के कारण इस साल क्रिकेट नहीं हो पाएगा। कोविड-19 के बीच ही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार हैं जिसका पहला मैच बुधवार से एजेस बाउल में शुरू हो रहा है।

पोप ने स्काई स्पोर्ट्स के कॉलम में लिखा, "ऐसा भी समय था जब मुझे लगा था कि इस साल क्रिकेट नहीं होगा। मुझे लगता है कि यही सोच सभी के दिमाग में थी।"

उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि जूम कॉल पर इंग्लैंड टीम के साथ जब मैं था तो हमें संभावित रणनीति के बारे में बताया गया था, लेकिन कुछ खिलाड़ियों से बात करने करने के बाद हम सभी ने कहा था कि हवाई बातें लगती हैं। हम इस बात को लेकर साफ नहीं थे कि यह झूठी उम्मीदें हैं या नहीं, इसमें हमेशा शक था।"

ये भी पढ़ें - T20 WC 2007 : मिसबाह उल हक नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का कैच लेते हुए दबाव में थे श्रीसंत

उन्होंने कहा, "वेस्टइंडीज ने यहां आकर जो किया वह शानदार है। वह निश्चित तौर पर क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन वे उस जगह आए हैं जहां कोरोनावायरस उनके देश की अपेक्षा बहुत बुरी तरह से फैला है। इसके लिए हम उनकी तारीफ करते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल