1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूरे करियर के दौरान मैं थोड़ा लापरवाह रहा हूं : लियाम लिविंगस्टोन

पूरे करियर के दौरान मैं थोड़ा लापरवाह रहा हूं : लियाम लिविंगस्टोन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 18, 2021 04:15 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 04:15 pm IST

लिविंगस्टोन ने क्रिकइंफो से कहा, "पूरे करियर के दौरान मैं थोड़ा लापरवाह रहा हूं। मैं स्ट्राइक रखने की क्षमता रखता हूं लेकिन मुझे निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है।"

I've been a bit careless throughout my career: Liam Livingstone- India TV Hindi
I've been a bit careless throughout my career: Liam Livingstone Image Source : GETTY IMAGES

नॉटिंघम। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन का कहना है कि उन्हें लगता है कि उनको अपनी लापरवाही पर अंकुश लगाना होगा। अगर वह टीम में स्थायी रूप से जगह बनाना चाहते हैं तो निरंतरता बनाए रखनी होगी। लिविंगस्टोन ने शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 43 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों के दम पर 103 रन बनाए थे।

लिविंगस्टोन ने क्रिकइंफो से कहा, "पूरे करियर के दौरान मैं थोड़ा लापरवाह रहा हूं। मैं स्ट्राइक रखने की क्षमता रखता हूं लेकिन मुझे निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। यह तकनीकी चीज है लेकिन दबाव के समय में शांत रहने के लिए इससे मानसिक रूप से मदद मिलती है।"

क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम में सात कोरोन मामलों का पता चलने के बाद 10 दिनों के आईसोलेशन ने उन्हें टी20 की सीरीज के लिए तैयार होने का मौका दिया।

लिविंगस्टोन ने कहा, "10 दिनों तक क्रिकेट को भूलकर आराम करना अच्छा था, इससे मुझे थोड़ा समय मिला। मैंने 10 दिनों तक बल्ला नहीं पकड़ा था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अपना प्रदर्शन किया जो काफी अच्छा था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल