1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम को इंग्लैंड में खेलते हुए देखना चाहता है ये क्रिकेटर

बाबर आजम को इंग्लैंड में खेलते हुए देखना चाहता है ये क्रिकेटर

 Reported By: IANS
 Published : Apr 11, 2020 06:41 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 07:18 pm IST

इंग्लैड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान पाकिस्तान का दौरा किया था और पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा है कि दुनिया के इस हिस्से में क्रिकेट का देरी से पहुंचना दुखद है।

बाबर आजम को इंग्लैंड...- India TV Hindi
बाबर आजम को इंग्लैंड में खेलते हुए देखना चाहता है ये क्रिकेटर Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर| इंग्लैड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान पाकिस्तान का दौरा किया था और पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा है कि दुनिया के इस हिस्से में क्रिकेट का देरी से पहुंचना दुखद है।

एथरटन ने कहा, "आपको यहां दर्शकों की तरफ देखना चाहिए। हर मैच में स्टेडियम भरे रहते हैं। अहम बात यह है कि सभी विदेशी खिलाड़ी जानते हैं कि यह देश अब सुरक्षित है और वह यह संदेश अपने देश ले जाते हैं।"

पाकिस्तान टीम पर टिप्पणी करते हुए एथरटन ने कहा, "मैं जब पाकिस्तान के खिलाफ खेलता था तो उनके पास बेहतरीन गेंदबाज हुआ करते थे। मैंने अपने आखिरी पाकिस्तान दौरे में 2000 में वकार यूनिस, वसीम अकरम और सकलैन मुश्ताक को खेला था।"

एथरटन से जब पाकिस्तान के आगामी इंग्लैंड दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह शानदार होगा। पाकिस्तान का हालिया दौरे में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में रिकार्ड अच्छा रहा है। मेरे लिए बाबर आजम शानदार खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें इंग्लैंड में खेलते हुए देखना चाहता हूं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल