1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लिश कप्तान मोर्गन ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जताई खुशी

इंग्लिश कप्तान मोर्गन ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जताई खुशी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 10, 2019 08:27 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 08:27 pm IST

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में खिलाड़ियों ने जिस तरह से मिले मौके को भुनाया, उससे वह खुश हैं।

इंग्लिश कप्तान मोर्गन...- India TV Hindi
इंग्लिश कप्तान मोर्गन ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जताई खुशी Image Source : AP

ऑकलैंड| इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में खिलाड़ियों ने जिस तरह से मिले मौके को भुनाया, उससे वह खुश हैं।इंग्लैंड ने इस साल विश्व कप फाइनल की सफलता को एक बार फिर से दोहराते हुए पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में सुपर ओवर में रविवार को मेजबान न्यूजीलैंड को हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।

मोर्गन ने मैच के बाद कहा, "खुश हूं, जिस तरह का आज मौसम था उसे देखते हुए मैं आश्चर्यचकित हूं।" उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों ने वास्तव में अच्छा काम किया। न्यूजीलैंड की टीम ने भी अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि सुपर ओवर में क्रिस जॉर्डन ने अच्छा किया।"

इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 18 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 47 रन बनाए और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। बेयरस्टो ने कहा कि टी 10 क्रिकेट खेलने का उनका अनुभव यहां काम आया।

बेयरस्टो ने कहा, "आज रन बनाना अच्छा था। मैंने सोचा कि मैंने सीरीज में अपना ज्यादा योगदान नहीं दिया है। इसलिए रन बनाना अच्छा था। मैंने कुछ टी10 क्रिकेट खेले हैं, इसलिए मुझे पता था कि कहां रन बनाने की जरूरत है। अब हम टेस्ट मैच को लेकर उत्साहित हैं।" दोनों टीमों के बीच अब 21 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल