1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यह सेंचुरी लंबे समय तक मेरे जेहन में रहेगी: आजिंक्य रहाणे

यह सेंचुरी लंबे समय तक मेरे जेहन में रहेगी: आजिंक्य रहाणे

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2016 07:38 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 07:38 pm IST

अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 188 रन की अपनी पारी को खास बताते हुए कहा कि यह उनके जेहन में लंबे समय तक रहेगी। रहाणे ने कप्तान विराट कोहली के साथ 365 रन की बड़ी पार्टनरशिप की।

Ajinkya Rahane | AP Photo- India TV Hindi
Ajinkya Rahane | AP Photo

इंदौर: अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 188 रन की अपनी पारी को खास बताते हुए कहा कि यह उनके जेहन में लंबे समय तक रहेगी। रहाणे ने कप्तान विराट कोहली के साथ 365 रन की बड़ी पार्टनरशिप की। उन्होंने खुशी जताई कि वह शॉर्ट गेंद बखूबी खेलने में कामयाब रहे हालांकि पहले सेशन में उन्हें परेशानी हुई। 

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रहाणे ने कहा, ‘यह पारी खास थी और पार्टनरशिप भी। हमारे 3 विकेट 100 रन पर गिर गए थे और वहां से 365 रन जोड़ना खास है।’ इससे पहले रहाणे का टॉप टेस्ट स्कोर 147 रन था जो उन्होंने जनवरी 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बनाया था। रहाणे ने स्वीकार किया कि दोनों दिन उमस ने काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा, ‘आज काफी गर्मी थी। कल मुझे शॉर्ट गेंदों ने परेशान किया और विराट ने मुझे कहा कि अपना समय लेकर खेलूं। मैं आज सेंचुरी पूरी होने के बाद से आक्रामक खेलना चाहता था। यह पार्टनरशिप मुझे लंबे समय तक याद रहेगी।’ 

Ajinkya Rahane | AP Photo
Ajinkya Rahane | AP Photo

उन्होंने कहा, ‘हम कल पार्टनरशिप के बारे में बात कर रहे थे लेकिन आज बहुत गर्मी और उमस थी। हमने क्रिकेट पर ज्यादा बात नहीं की। हम खेल का मजा लेना चाहते थे। यह पार्टनरशिप खास थी और हमने शतक बनाने के बाद से आक्रामक खेलने का फैसला किया।’ रहाणे ने आगे कहा, ‘मुझे खुशी है कि उन्होंने शॉर्ट गेंदें फेंकी क्योंकि मुझे पता था कि इन पर रन बनेंगे। कल मुझे थोड़ी दिक्कत आई लेकिन आज सेंचुरी लगाने के बाद मैंने जीतन पटेल और सेंटनेर की गेंदों पर स्वाभाविक शाट खेले।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।