1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. "जब भारत में यह लोग आएंगे तब दिखा दूंगा" न्यूजीलैंड से बदले के भाव में बोले विराट कोहली

"जब भारत में यह लोग आएंगे तब दिखा दूंगा" न्यूजीलैंड से बदले के भाव में बोले विराट कोहली

 Reported By: IANS
 Published : Mar 02, 2020 10:03 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 10:03 pm IST

कोहली को मैदान पर अपनी टीम के साथियों से यह कहते हुए सुना गया, "जब भारत में यह लोग आएंगे तब दिखा दूंगा।"  

"I will show when these people come to India" Virat Kohli said in retaliation from New Zealand- India TV Hindi
"I will show when these people come to India" Virat Kohli said in retaliation from New Zealand Image Source : GETTY IMAGES

क्राइस्टचर्च। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद बेहद निराश हैं और इसी के बाद उन्होंने कहा है कि वह कीवी टीम को भारत में बताएंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम सिर्फ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत सकी जबकि वनडे और टेस्ट मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी।

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत द्वारा रखे गए 132 रनों के आसान से लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल किया।

इसी दिन कोहली को मैदान पर अपनी टीम के साथियों से यह कहते हुए सुना गया, "जब भारत में यह लोग आएंगे तब दिखा दूंगा।"

कोहली के इस बयान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। प्रशंसकों का कहना है कि यह सही खेल भावना नहीं है।

इससे पहले, कोहली संवाददाता सम्मेलन में भी एक पत्रकार पर भड़क गए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल