1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : अश्विन ने बल्लेबाजी में सुधार का श्रेय कोच विक्रम राठौर को दिया

IND v ENG : अश्विन ने बल्लेबाजी में सुधार का श्रेय कोच विक्रम राठौर को दिया

 Reported By: IANS
 Published : Feb 15, 2021 08:01 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 08:01 pm IST

भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि उन्होंने करीब एक दशक से भी अधिक समय के बाद स्वीप शॉट खेला है। 

IND v ENG : अश्विन ने...- India TV Hindi
IND v ENG : अश्विन ने बल्लेबाजी में सुधार का श्रेय बैटिंग कोच विक्रम राठौर को दिया Image Source : BCCI

चेन्नई| इंग्लैंड के साथ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपना पांचवां टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि उन्होंने करीब एक दशक से भी अधिक समय के बाद स्वीप शॉट खेला है। भारत ने अश्विन के 106 रनों की शतकीय पारी के दम पर अपनी दूसरी पारी में 286 रनों का स्कोर बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 428 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 53 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं।

अश्विन ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, "पिछले टेस्ट के बाद हम यह सोच रहे थे कि हमें कैसे जैक लीच का सामना करना है और मैंने उनके खिलाफ स्वीप शॉट खेलना शुरू कर दिया। पिछली बार मैंने तब स्वीप शॉट खेला था जब मैं करीब 19 साल का था। उसके बाद से पिछले 13-14 साल से मैंने स्वीप शॉट नहीं खेला था। मैं सात-10 दिन से इस शॉट का अभ्यास कर रहा था और मैं बहुत आभारी हूं कि मेरी ये योजना कारगर रही।"

IND vs ENG : सिराज ने जब टेस्ट क्रिकेट में मारा 'बुलेट' छक्का तो सभी रह गए दंग!, सामने आया Video

अश्विन ने 148 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में सुधार कर श्रेय भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर दिया। उन्होंने कहा, "हम विक्रम राठौर के साथ इसका अभ्यास कर रहे हैं। नए विकल्पों को तलाशने में राठौर काफी मददगार रहे हैं। वह उन लोगों में से हैं, जिन्होंने मुझे खुद को साबित करने में मदद की। पिछले चार-पांच टेस्ट मैच में मैंने जिस तरह की बल्लेबाजी की है, इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल