1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज में ब्रेट ली को दिखती है सर डॉन ब्रैडमैन की झलक

ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज में ब्रेट ली को दिखती है सर डॉन ब्रैडमैन की झलक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 26, 2020 03:33 pm IST,  Updated : May 26, 2020 03:33 pm IST

पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की बजाय बॉल टैंपरिंग कांड के बाद शानदार वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ को मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया है। 

ऑस्ट्रेलिया के इस...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज में ब्रेट ली को दिखती है सर डॉन ब्रैडमैन की झलक Image Source : BCCI.TV/GETTY IMAGES

पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की बजाय बॉल टैंपरिंग कांड के बाद शानदार वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ को मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया है। स्मिथ को उस समय के कप्तान डेविड वार्नर के साथ केपटाउन टेस्ट में बॉल टैंपरिंग कांड में दोषी पाए जाने के बाद एक साल के लिए बैन कर दिया गया था। एक साल मैदान से दूर रहने के बाद स्मिथ ने शानदार वापसी करते हुए रनों का अंबार लगा दिया।

ब्रेट ली ने जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज पम्मी मंबांगवा के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन में कहा, "फिलहाल मैं स्मिथ को कोहली से ऊपर रखूंगा क्योंकि उन्होंने शानदार वापसी की है।" ली ने कहा, "स्टीव स्मिथ पिछले कुछ सालों में कई चीजों से गुजर चुके हैं। उन्होंने पिछले 12 महीनों में जिस तरह से खेला है, वह बहुत ही शानदार है। इस समय मैं कोहली के ऊपर स्मिथ को चुनुंगा। क्योंकि स्मिथ ने बुरे दौर से गुजरने के बाद शानदार वापसी की है।"

उन्होंने कहा कि वह कल कोहली के साथ जा सकता हूं क्योंकि यह मूड पर निर्भर करता है। दोनों ही महान खिलाड़ी हैं। यही नहीं, ली ने पूर्व कप्तान स्मिथ की तुलना महान डॉन ब्रैडमैन से की। ली ने कहा, "मुझे लगता है कि स्मिथ महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की तरह एक शानदार बल्लेबाज हो सकते हैं।

जब ली से स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच किसी एक का चयन करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा, " दोनों में से किसी एक को चुनना बहुत कठिन हैं। दोनों ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं और दोनों में ही खामियां हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "कोहली तकनीकी रूप से काफी मजबूत हैं। वह एक बेहतरीन कप्तान हैं। वह अपने करियर कि शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मुझे लगता है कि वह आईपीएल जीतना पसंद करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल