1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले ICC ने जारी की वनडे ऑलराउंडरों की रैकिंग, टॉप 10 में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं

वर्ल्ड कप से पहले ICC ने जारी की वनडे ऑलराउंडरों की रैकिंग, टॉप 10 में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : May 22, 2019 05:27 pm IST,  Updated : May 22, 2019 05:27 pm IST

बांग्लादेश के साकिब अल हसन बुधवार को आलराउंडरों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस सूची के शीर्ष 10 में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली है। 

शाकिब अल हसन- India TV Hindi
शाकिब अल हसन Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर साकिब अल हसन बुधवार को आलराउंडरों की आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस सूची के शीर्ष 10 में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली है। 

आयरलैंड और वेस्टइंडीज की मौजूदगी वाली त्रिकोणीय श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत 32 साल के साकिब ने शीर्ष स्थान पर जगह बनाई। आयरलैंड में हुई इस सीरीज में बांग्लादेश ने पहली बार कई देशों की मौजूदगी वाला टूर्नामेंट जीता।

साकिब ने श्रृंखला में दो नाबाद अर्धशतक की बदौलत 140 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किए। साकिब के अब 359 अंक हो गए हैं जो अफगानिस्तान के राशिद खान से 20 अधिक हैं। राशिद दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अफगानिस्तान टीम के राशिद के साथी मोहम्मद नबी तीसरे स्थान पर हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में केदार जाधव संयुक्त 12वें स्थान के साथ शीर्ष पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेहलुकवायो और इंग्लैंड के मोईन अली भी संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। जाधव भारत की विश्व कप टीम में शामिल हैं और कंधे की चोट से उबर रहे हैं। आईपीएल में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पंड्या 20वें स्थान पर हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल