नयी दिल्ली: आईसीसी के एफीलिएट और एसोसिएट सदस्यों में बिग थ्री के दौर में कोषों में कटौती किये जाने से काफी रोष पनप रहा है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में कहा गया कि आईसीसी दूसरे देशों की तुलना में अफगानिस्तान और आयरलैंड को अधिक पैसा दे रहा है। यह अतिरिक्त रकम एसोसिएट और एफीलिएट देशों के हिस्से से आ रही है।
दोनों को आईसीसी रैंकिंग सूची में आने से सालाना 17 लाख डालर मिले और एसोसिएट राजस्व के तौर पर करीब 30 लाख डालर मिल रहे हैं । दूसरे एसोसिएट देशों का कहना है कि यह रकम उनके कोष से जा रही है। क्रिकेट स्काटलैंड के मुख्य कार्यकारी मैल्कम कैनन ने कहा , उन्हें बाकी एसोसिएट और एफीलिएट देशों के कोष से पैसा दिया जा रहा है।
क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष रोस मैकुलम ने हालांकि कहा कि आईसीसी अब अफगानिस्तान और आयरलैंड को एसोसिएट पूल से पैसा नहीं देता। विश्लेषण में पाया गया कि पिछले साल आईसीसी के धन वितरण माडल में बदलाव के बाद 95 में से 50 से अधिक गैर पूर्णकालिक सदस्यों को 2015 . 16 में 2014 . 15 की तुलना में कटौती झेलनी पड़ी है ।