1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी बोर्ड की शुक्रवार को वीडियो कांन्फ्रेंस : कोविड-19 की स्थिति पर होगी चर्चा

आईसीसी बोर्ड की शुक्रवार को वीडियो कांन्फ्रेंस : कोविड-19 की स्थिति पर होगी चर्चा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2020 06:22 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 06:22 am IST

अगर अगले दो महीने तक लॉकडाउन बना रहता है तो वर्ल्ड कप और टेस्ट चैंपियनशिप के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।   

ICC board video conference on Friday: Covid-19 situation will be discussed- India TV Hindi
ICC board video conference on Friday: Covid-19 situation will be discussed Image Source : PTI

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईसीसी) के सदस्य शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये कोविड-19 महामारी के कारण विश्व भर में बनी बंद की स्थिति को देखते हुए आकस्मिक योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आईसीसी टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में खेला जाना है जबकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखलाएं होनी है। अगर अगले दो महीने तक लॉकडाउन बना रहता है तो फिर इनके कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। 

आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने हालांकि कहा कि शुक्रवार को होने वाली वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान कोई फैसला नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘यह इस समय आकस्मिक योजनाओं पर अपडेट को लेकर है। अगर स्थिति मुश्किल होती है तो ‘प्लान बी’ और ’सी’ तैयार रहना चाहिए। इसलिए बोर्ड के सदस्यों को उपलब्ध विकल्पों को समझना चाहिए।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल