1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Champions Trophy, IndVsPak: भारत पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया

ICC Champions Trophy, IndVsPak: भारत पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2017 06:13 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 06:13 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफ़ी में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच का मज़ा बारिश किरकिरा कर सकती है।

Birmingham, Rain Threat, India vs pakistan - India TV Hindi
Birmingham, Rain Threat, India vs pakistan

बर्मिंघम: चैंपियंस ट्रॉफ़ी में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच का मज़ा बारिश किरकिरा कर सकती है। यहां शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच में बारिश ने रुकावट डाली और मैच को 46 ओवर का करना पड़ा है। अगर बारिश फिर होती है तो ओवर और कम कर दिए जाएंगे। 

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच महज़ एक मैच नहीं होता बल्कि दोनों के लिए नाक की लड़ाई बन जाता है और ऐसे में अगर बारिश होती है तो न सिर्फ दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ जाएंगी बल्कि खिलाड़ी भी और नर्वस हो जाएंगे क्योंकि खेल में बाधा की वजह से पूरी रणनीति गडबड़ा जाती है। 

दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी बड़ी बेसब्री के साथ इस मैच का इंतज़ार कर रहे हैं। दोनो देशों के बीच राजनीतिक तनाव की वजह से लंबे वक़्त से द्विपक्षीय सिरीज़ नहीं हुई है। 2012 में पाकिस्तान वनेड और टी20 सिरीज़ के लिए भारत आई थी।

मौसम विभाग के अनुसार भारत और पाकिस्तान मैच में वर्षा बाधा डाल सकती है। ये मैच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जो बर्मिंघम के एजबेस्टन एरिया में आता है। मैच बारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरु होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल