1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Champions Trophy: इन खिलाड़ियों पर होंगी नज़रें

ICC Champions Trophy: इन खिलाड़ियों पर होंगी नज़रें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 29, 2017 10:47 am IST,  Updated : May 29, 2017 10:47 am IST

चैम्पियंस ट्रफ़ी एक जून से इंग्लैंड में शुरु हो रही है और इंग्लैंड को ख़िताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन देखा जाए तो हर टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं।

न्यूज़ीलैंड

पिछले कई सालों से न्यूज़ीलैंड शानदार वनडे टीम रही है। ब्रेंडन मैक्कलम के बग़ैर भी मौजूदा टीम कम ख़तरनाक नही है। उसके पास मैच जिताऊ बल्लेबाज़ ही नहीं बोल्ट और सउडी जैसे शानदार गेंदबाज़ भी हैं। 

इस खिलाड़ी पर होगी नज़र

Kane Williamson
Kane Williamson

बल्लेबाज़ कैन विलियमसन का खेल के तीनों प्रारुपों में शानदार रिकॉर्ड है और यहां उनकी टीम को उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। 

साउथ अफ़्रीका

साउथ अफ़्रीका बैटिंग के मामले में कुछ कमज़ोर नजर आती है हालंकि उसके पास कुछ अच्छे बल्लेबाज़ भी हैं। रबाडा ने खुद को विश्व स्तरीय तेज़ गेंदबाज़ के रुप में स्थापित कर लिया है। तेज़ रफ़्तार और यॉर्कर उनका मु्ख्य हथियार है।  

इस खिलाड़ी पर होगी नज़र

De kock
De kock

साउथ अफ़्रीका को अगर प्रतियोगिता जीतनी है तो स्विंटन डि कॉक और एबी डिविलियर्स का बल्ले से चमकना ज़रुरी है। 

श्रीलंका

कार्डिफ, एजबेस्टन और ओवल की पिच श्रीलंका के गेम को सूट करती है। सूखे विकेट पर श्रीलंका खतरनाक टीम साबित हो सकती है। लासिथ मलिंगा दो साल से वनडे नहीं खेले हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि वह यहां कैसा प्रदर्शन करते हैं।  

इस खिलाड़ी पर होगी नज़र

Angelo Mathews
Angelo Mathews

श्रीलंका की हार जीत का काफी दारोमदार कप्तान अंजलो मैथ्यूज़ पर निर्भर करेगा। वह न सिर्फ टॉप क्लास बल्लेबाज़ हैं बल्कि भरोसेमंद मध्यम तेज़ गेंबाज़ भी हैं।

बांग्लादेश 

पिछले कुछ सालों से बांग्लादेश एक ख़तरनाक टीम के रुप में उभरी है। वह किसी भी टीम को धूल चटाने का दम रखती है। उसके पास टॉप क्लास स्पिनर्स हैं और घुमावदार पिच पर वे खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

इस खिलाड़ी पर होगी नज़र

Tamim Iqbal
Tamim Iqbal

टॉप ऑर्डर में तमीम इक़बाल खतरनाक बल्लेबाज़ हैं। अगर दिन उनका हो तो वह किसी भी आक्रमण के परख़चे उड़ा सकते हैं। वह निर्भीक बल्लेबाज़ हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल