1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Champions Trophy: क्या 94 रन जड़कर कार्तिक ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ धोनी का कर दिया है पत्ता साफ़?

ICC Champions Trophy: क्या 94 रन जड़कर कार्तिक ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ धोनी का कर दिया है पत्ता साफ़?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 01, 2017 02:44 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 02:44 pm IST

अमूमन प्रेक्टिस मैच में 50-60 रन बनाने के बाद बल्लेबाज़ को वापस बुला लिया जाता है ताकि दूसरे बल्लेबाज़ को मौक़ा मिल सके। लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। अब पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Karthik, Dhoni- India TV Hindi
Karthik, Dhoni

चैंपियंस ट्रॉफी में 4 जून को वो मैच होने जा रहा है जिसका सब को बेसब्री से इंतज़ार है। ये मैच है भारत और पाकिस्तान के बीच। जो भी इस मैच का हीरो होगा वो अपने देश में रातों रात स्टार बन जाएगा। ज़ाहिर ऐसे में हर खिलाड़ी इस मैच में खेलना चाहता है और इसके लिए उसने अभ्यास मैच में ख़ूब दम भी लगाया है।  दूसरे प्रैक्टिस मैच में दिनेश कार्तिक ने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए 94 रन बनाए और कोहली ने भी उन्हें खेलने का पूरा मौक़ा दिया। अमूमन प्रेक्टिस मैच में 50-60 रन बनाने के बाद बल्लेबाज़ को वापस बुला लिया जाता है ताकि दूसरे बल्लेबाज़ को मौक़ा मिल सके। लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। अब पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

कार्तिक ने न सिर्फ रन बनाए बल्कि विकेट के पीछे 4 कैच भी पकड़े। मैच के बाद कोहली ने कहा भी था कि वह कार्तिक को ज़्यादा से ज़्याद मौक़ा देना चाहते थे. ऐसे में लगता है कि उनकी पहली पसंद कार्तिक हैं न कि धोनी।

पिछले कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करने के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ धोनी के खेलने पर संशय है हालांकि इस बारे में अभी तक न कोई बयान आया है और न ही कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। दिनेश कार्तिक को टीम जगह मिलने पर लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिया है कि यदि कार्तिक खेलेंगे तो शायद धोनी को टीम में जगह न मिले।

2013 में कार्तिक पर किया था धोनी ने भरोसा 

पिछली बार 2013 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में दिनेश कार्तिक पर धोनी ने भरोसा करते हुए  टीम में शामिल किया था और जिस पर कार्तिक खरा उतरते हुए कई अच्छी पारियां खेली थी। इस बार भी उन्हें मनीष पांडे के चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्राफी के लिए टीम में शामिल किया गया है। दिनेश कार्तिक ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में 94 रन की पारी खेलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें लगता है कि अब वह इस टूर्नामेंट के लिये पूरी तरह से तैयार हैं और अंतिम एकादश में जगह बना सकते हैं। 

क्या धोनी-कार्तिक दोनों खेलेंगे?

बीमार होने के कारण युवराज सिंह चैंपियंस ट्रॉफी के दोनों ही प्रैक्टिस मैच नहीं खेल पाए थे, संभावना यह भी है कि उन्हें युवराज सिंह की जगह पर खिलाया जाए। पिछले चैंपियंस ट्राफी में भी धोनी और दिनेश कार्तिक ने एक साथ प्लेइंग इलेवन में थे, जिसमें धोनी ने कीपिंग की थी जबकि कार्तिक फील्डिंग कर रहे थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पिछले प्रैक्टिस मैच को देखते हुए यह भी हो सकता है कि इस बार शायद इसका उलट देखा जा सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल