1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने किया स्पष्ट, चेन्नई पिच की रेटिंग से WTC के अंक नहीं गंवाएगा भारत

आईसीसी ने किया स्पष्ट, चेन्नई पिच की रेटिंग से WTC के अंक नहीं गंवाएगा भारत

 Reported By: IANS
 Published : Feb 17, 2021 09:08 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 09:08 pm IST

आईसीसी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पिच की रेटिंग का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आईसीसी ने हालांकि अभी तक एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच और आउटफील्ड की रेटिंग नहीं जारी की है।  

ICC clarified, India will not lose WTC points due to Chennai pitch rating- India TV Hindi
ICC clarified, India will not lose WTC points due to Chennai pitch rating Image Source : BCCI

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परषिद (आईसीसी) के चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की रेटिंग कुछ भी हो इससे भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक नहीं गंवाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड पहले ही जगह बना चुका है, जबकि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया इसकी दौड़ में बने हुए हैं। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे मैच में 317 रनों से हराया था और इस जीत के साथ ही वह चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें - अश्विन के शतक पर मोहम्मद सिराज ने मनाया जश्न तो सचिन तेंदुलकर ने कह दी ये बात

आईसीसी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पिच की रेटिंग का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आईसीसी ने हालांकि अभी तक एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच और आउटफील्ड की रेटिंग नहीं जारी की है।

चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले दो टेस्ट मैचों में स्पिनरों को फायदा पहुंचाने वाली पिच के बाद ऐसा शक था कि आईसीसी पिच को प्रतिकूल रेटिंग दे सकता है, जिससे भारत के विश्व टेस्ट रैंकिंग के अंक पर प्रभाव पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - राफेल नडाल हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, क्वार्टर फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास ने हराया

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे मैच में हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

अश्विन ने मैच के बाद कहा था, "लोग अपनी राय देते हैं। यह सही है, अगर कोई अपनी राय रख रहा है। हम भी जब विदेश दौरे पर जाते हैं तो अपनी राय व्यक्त करते हैं। हमने कभी शिकायत नहीं की। मैंने कभी भी कोच रवि शास्त्री या सुनील गावस्कर को यह कहते नहीं सुना कि पिच में इतनी घास क्यों है। जब भी कोई अपनी राय रखे तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए।"

ये भी पढ़ें - आईसीसी ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, रोहित-अश्विन समेत पंत हुआ फायदा

इंग्लैंड के जोए रूट ने मैच के बाद कहा था, "आप पिच को लेकर कुछ भी कहें, लेकिन सच्चाई यह है कि हम हर मोर्चे में विफल रहे। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह अच्छी पिच थी, लेकिन हमारे हारने का कारण यह नहीं था। हम तीनों विभाग में विफल रहे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल