1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तस्कीन, सनी के एक्शन को आईसीसी ने दी हरी झंडी

तस्कीन, सनी के एक्शन को आईसीसी ने दी हरी झंडी

 Written By: IANS
 Published : Sep 24, 2016 11:05 am IST,  Updated : Sep 24, 2016 11:05 am IST

ढाका: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद और स्पिनर अराफत सनी को गेंदबाज़ी एक्शन में सुधार करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने की मंज़ूरी दे दी

 taskin-arafat- India TV Hindi
taskin-arafat

ढाका: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद और स्पिनर अराफत सनी को गेंदबाज़ी एक्शन में सुधार करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने की मंज़ूरी दे दी है। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

आईसीसी ने बयान में कहा, "सनी और तस्कीन का गेंदबाज़ी एक्शन सही पाया गया और दोनों गेंदबाज़ अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तत्काल प्रभाव से गेंदबाज़ी कर सकते हैं।"

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए बांग्लादेश ने अपनी 13 सदस्सीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें उसने तस्कीन के लिए जगह रखी थी। 

गेंदबाजी से प्रतिबंध हट जाने के बाद तस्कीन अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए उपलब्ध हैं। 

चयनकर्ता सनी को अभी और समय देना चाहते हैं। हालांकि उन्हें 20 संभावित खिलाड़ियों की टीम में चुना गया था। 

इसी साल मार्च-अप्रैल में भारत की मेजबानी में खेले गए टी-20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ धर्मशाला में हुए अपने पहले मैच में बांग्लादेश के तस्कीन और सनी के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई थी। 

चेन्नई में हुई स्वतंत्र जांच के बाद आईसीसी ने 19 मार्च को इन दोनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया था। 

दो दिन बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले के खिलाफ अपील की लेकिन न्याय समिति ने प्रतिबंध बरकरार रखा था।

इसके बाद दोनों गेंदबाजों ने अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार किया जिसके बाद आईसीसी ने आठ सिंतबर को इन दोनों के एक्शन की दोबारा जांच की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

ICC