1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्वींस पार्क ओवल को चेतावनी, भारत टेस्ट के लिये खराब रेटिंग

क्वींस पार्क ओवल को चेतावनी, भारत टेस्ट के लिये खराब रेटिंग

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2016 10:57 am IST,  Updated : Sep 09, 2016 10:57 am IST

दुबई: आईसीसी ने पोर्ट आफ स्पेन में क्वींस पार्क ओवल की पिच और आउटफील्ड को खराब रेटिंग देते हुए आज आधिकारिक चेतावनी दी जिस पर पानी के निकासी की खराब व्यवस्था के कारण भारत और

queens park oval- India TV Hindi
queens park oval

दुबई: आईसीसी ने पोर्ट आफ स्पेन में क्वींस पार्क ओवल की पिच और आउटफील्ड को खराब रेटिंग देते हुए आज आधिकारिक चेतावनी दी जिस पर पानी के निकासी की खराब व्यवस्था के कारण भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के दौरान चार दिन का खेल नहीं हो पाया था। इसी तरह की चेतावनी डरबन के किंग्समीड को भी दी गयी है जिस पर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान साढ़े तीन दिन से ज्यादा का खेल नहीं हो सका था।

आईसीसी की विग्यप्ति के अनुसार, डरबन और पोर्ट आफ स्पेन को आईसीसी की पिच एवं आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के अंतर्गत आधिकारिक चेतावनी दी गयी है जिन पर पिछले महीने क्रमश: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज बनाम भारत मैच खेले गये थे। आईसीसी मैच रैफरियों के एमिरेट्स एलीट पैनल के एंडी पाईक्रोफ्ट और रंजन मदुगले ने पिच एवं आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया की तीसरी धारा के अंतर्गत इन दोनों मैचों के मैदान की आउटफील्ड के स्तर को खराब रेट किया है। विग्यप्ति के मुताबिक डरबन और पोर्ट आफ स्पेन के स्टेडियमों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अच्छी परिस्थितियों के इतिहास को देखते हुए अधिकारिक चेतावनी दी गयी है और दोनों देशों को बोर्डों को उचित कदम उठाने चाहिए ताकि इस तरह की घटना भविष्य में नहीं हो।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

ICC