1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के तीन क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग की जांच कर रही है आईसीसी - खेल मंत्री

श्रीलंका के तीन क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग की जांच कर रही है आईसीसी - खेल मंत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 10:19 pm IST

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हालांकि कहा कि कोई भी वर्तमान खिलाड़ी आईसीसी जांच में शामिल नहीं है।

cricket bat and ball- India TV Hindi
cricket bat and ball Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो| श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने बुधवार को कहा कि उनके देश के कम से कम तीन क्रिकेटरों की मैच फिक्सिंग के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जांच कर रही है। अलाहापेरुमा ने यह नहीं बताया कि वे पूर्व या वर्तमान खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खेद है कि खेल में अनुशासन और चरित्र गिर गया है।’’

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हालांकि कहा कि कोई भी वर्तमान खिलाड़ी आईसीसी जांच में शामिल नहीं है। एसएलसी ने बयान में कहा, ‘‘एसएलसी का मानना है कि माननीय मंत्री ने जिसका जिक्र किया वह आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा तीन पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू करना है। इसमें वर्तमान समय के राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।’’

ये भी पढ़े : राहुल द्रविड़ में क्या था ख़ासउनके साथी वीवीएस लक्षमण ने सोशल मीडिया में बताया

तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका पर लगे ड्रग रखने के आरोपों के बारे में अलाहापेरुमा ने कहा, ‘‘यह दुखद है और देश ने उससे काफी उम्मीदें लगायी थी। ’’ मदुशंका को श्रीलंका पुलिस ने पिछले सप्ताह हेरोइन रखने के आरोप में हिरासत में लिया था। एसएलसी ने उनका अनुबंध निलंबित कर दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल